Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा
    • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य
    • फर्टिलाइजर्स वितरण के लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य, मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश
    • उत्तराखंड STF का बड़ा एक्शन: 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटें ब्लॉक, नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई
    • चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘-मुख्यमंत्री
    • राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों की उत्पाद प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    • रुद्रप्रयाग के नरकोटा में भीषण सड़क हादसा: आर्मी ट्रक और कार की भिड़ंत में कई गंभीर, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा
    • नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 3 नशा तस्करों को 20.92 ग्राम अवैध कोकीन के साथ किया गिरफ्तार
    • अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में CM धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • Delhi Fire News Live: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से अब तक 21 की मौत, मंत्री बोले- बिल्डिंग मालिक होगा गिरफ्तार
    Wednesday, June 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 3 नशा तस्करों को 20.92 ग्राम अवैध कोकीन के साथ किया गिरफ्तार
    उत्तराखंड देहरादून

    नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 3 नशा तस्करों को 20.92 ग्राम अवैध कोकीन के साथ किया गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अभियुक्तों के कब्जे से 20 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकिन हुई बरामद

    एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस।

    हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने 02 मामलों में अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार।

    बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त।

    पूर्व में कोबरा गैंग की 09 विदेशी नशा तस्करो सहित 13 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे, जिनसे ढाई करोड रू0 की 200 ग्राम कोकीन की हुई थी बरामदगी ।

    मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी मंे लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक: 02-06-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग से जुडे ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478 पर सवार 02 शातिर विदेशी पैडलरों को 9.15 ग्राम तथा सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 से 01 अभियुक्त को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार तीनो पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे।

    पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 13 पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थाे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    पूछताछ का विवरण –

    पूछताछ में विदेशी अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से सूडान देश के नागरिक है, अभियुक्त अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो/पेडलरों को सप्लाई की जाती है। उक्त कोकीन को वे कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लेकर आये थे, अभियुक्तों की योजना उक्त कोकीन को राजपुर क्षेत्रों में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की थी। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त कोकीन को अपने एक विदेशी साथी फ्रान्जी से लेकर आना बताया गया, गिरफ्तार अन्य अभियुक्त जावेद से पूछताछ में उसके द्वारा भी बरामद कोकीन को दिल्ली से जॉन नाम के व्यक्ति से लेकर आना तथा उसे देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में कालिंस नाम के एक अन्य ड्रग पैडलर के साथ सप्लाई करने की जानकारी दी गई।

    गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।

    अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500 रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

    नाम पता अभियुक्तगण:

    (1)- MICHAEL IKKA MECKSON S/O ROBERT R/0 हाल निवासी पंजाबी कॉलोनी हरिद्वार बायपास रोड निकट आईएसबीटी देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
    मूल निवासी-सूडान
    (2)-LEVIKIRI WANIKI S/0 WANIKI PHILIF R/O उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।
    मूल निवासी-सूडान
    3-जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड निकट बिजली घर देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उम्र 37 वर्ष।

    बरामदगी-

    (1)- विदेशी तस्करों से:
    01: 9.15 ग्राम अवैध कोकीन
    02: बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
    03: 10 पन्नी
    04: तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478

    02: जावेद आलम से:
    01: 11.77 ग्राम अवैध कोकिन
    02: तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532
    (बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 20 लाख रूपये)

    नोट: वर्ष 2026 के शुरूवाती 05 माह में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग 03 करोड रू0 अनुमानित कीमत के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा 01 किलो 230 ग्रा0 स्मैक, 09 किलो चरस, 51 किलो से अधिक गांजे व अन्य मादक पदार्थों व नशीली गोलियों व कैप्सूल के साथ 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    पुलिस टीम:-

    1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
    2- व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर
    3- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
    4- उ0नि0 अनित कुमार
    5- का0 मुकेश
    6- का0 ललित
    7- कां0 सुशील
    8- कां0 अमित

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

    June 3, 2026
    Read More

    आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य

    June 3, 2026
    Read More

    उत्तराखंड STF का बड़ा एक्शन: 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटें ब्लॉक, नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई

    June 3, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

    June 3, 2026

    आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य

    June 3, 2026

    उत्तराखंड STF का बड़ा एक्शन: 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटें ब्लॉक, नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई

    June 3, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?