Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
    • धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 2027-28 से मदरसा बोर्ड का बजट खत्म, राफ्टिंग नियम सख्त, 7वें वेतन आयोग समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
    • TTF कोलकाता में बोले सतपाल महाराज: बंगाल से उत्तराखंड का विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव, दुनिया का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रही देवभूमि
    • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
    • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री
    • SIR के दूसरे चरण में ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
    • उत्तराखंड राजनीति में नया विवाद: 5 करोड़ से बड़ी योजनाओं पर सौरभ बहुगुणा की मंजूरी अनिवार्य
    • हल्दूचौड़ अस्पताल को लेकर CMO से मिला प्रतिनिधिमंडल, डॉ. सुधीर कन्याल का स्थानांतरण फिलहाल रोके जाने का मिला आश्वासन
    • धामी कैबिनेट बैठक का समय बदला, आज शाम 4:30 बजे सचिवालय में होंगे कई अहम फैसले
    • देहरादून: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का आरोप, फर्जी अफसर बनकर लगाया लाखों का चूना
    Friday, July 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी कांड: निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल लापता, फोन बंद; पुलिस और प्रशासन अलर्ट
    उत्तराखंड देहरादून

    बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी कांड: निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल लापता, फोन बंद; पुलिस और प्रशासन अलर्ट

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तराखंड। चमोली जनपद के बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल लापता बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है ।

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। निलंबन की कार्रवाई के बाद से ही उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

    विदित है बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद यह बड़ा घटनाक्रम हुआ है। इस मामले के बाद से ही पूरे मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

    चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोपों के बाद प्रमोद नौटियाल ने विभाग में छुट्टी के लिए आवेदन किया था। हालांकि, बीकेटीसी प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका अवकाश स्वीकार नहीं किया।

    इसके तुरंत बाद विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर जोशीमठ कार्यालय में अटैच कर दिया था। लेकिन निलंबन आदेश जारी होने के बाद से ही प्रमोद ने जोशीमठ ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।

    बीकेटीसी प्रबंधन को अंदेशा है कि प्रमोद नौटियाल पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे अग्रिम जमानत या कानूनी राहत के लिए हाईकोर्ट की शरण में जा सकते हैं।

    निलंबन के बाद से ही वे लगातार बीकेटीसी के अधिकारियों के संपर्क से बाहर चल रहे हैं। ऑफिस की तरफ से उनसे संपर्क करने के सारे प्रयास अब तक नाकाम रहे हैं।

    बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई के बाद से प्रमोद का कुछ पता नहीं चला है। वे ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और उनका फोन भी बंद है।

    सीईओ ने साफ किया कि उनका कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था। इस मामले में पुलिस और प्रशासन अब आगे की कानूनी रणनीति तैयार करने में जुट गया है। बताते चलें इस प्रकरण को लेकर जहां सीएम पुष्कर धामी सख्त कार्रवाई के मूड में हैं तो वहीं विपक्ष हमलावर हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

    July 10, 2026
    Read More

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 2027-28 से मदरसा बोर्ड का बजट खत्म, राफ्टिंग नियम सख्त, 7वें वेतन आयोग समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 10, 2026
    Read More

    TTF कोलकाता में बोले सतपाल महाराज: बंगाल से उत्तराखंड का विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव, दुनिया का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रही देवभूमि

    July 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

    July 10, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 2027-28 से मदरसा बोर्ड का बजट खत्म, राफ्टिंग नियम सख्त, 7वें वेतन आयोग समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 10, 2026

    TTF कोलकाता में बोले सतपाल महाराज: बंगाल से उत्तराखंड का विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव, दुनिया का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रही देवभूमि

    July 10, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?