माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास…
Author: Aarogya Ganga
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में आयोजित ऐतिहासिक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ के समापन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चम्पावत को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श जिला बनाना राज्य सरकार का ‘विकल्प रहित संकल्प’ है। 04 मई से प्रारंभ हुए 13 दिवसीय इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव का आज हर्षोल्लास और जनउत्साह के साथ विधिवत समापन हो गया। मुख्यमंत्री धामी ने नगरपालिका परिषद चम्पावत, जिला प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस भव्य, गरिमामयी और सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं…
सितारगंज। थारू राणा बुक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर जनजाति समाज की संस्कृति को खत्म करने के खतरे की ओर इशारा करते हुए चेताया और कहा कि धर्मांतरण करने कराने वाले जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है ,ये इस लिए बनाया गया है कि थारू राणा बुक्सा जनजाति की संस्कृति सुरक्षित रहे, सनातन के रक्षक रहे महाराणा प्रताप के वंशज उनको मानने वाले अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि आपकी संस्कृति से जुड़ी हुई है और हमारी…
हल्द्वानी। हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने काठगोदाम क्षेत्र में संचालित कई होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे की जांच की गई। इस दौरान आनंदम होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। प्रशासन ने दोनों संचालकों को तत्काल नियमानुसार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों और…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य आन्दोलनकारियों से जुड़े विभिन्न लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित एक-एक आंदोलनकारियों के बारी-बारी से सुझाव सुने तथा उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी तहसीलों में लंबित समस्त चिन्हीकरण प्रकरणों एवं सूचियों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए 07 दिवस के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी…
Dehradun News: विकासनगर में शक्ति नहर में एक महिला अपनी दो बच्चियों के साथ कूद गई। नहर के तेज बहाव में बह रही बच्चियों को दो युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। देहरादून: विकासनगर क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को झकझोरकर रख दिया। शक्ति नहर के तेज बहाव में एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कूद गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन इसी बीच दो युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चियों की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शक्ति नहर…
देहरादून/फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी वर्ष 2026 की प्रारंभिक सूची में उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के मूल्यांकन के बाद जारी की गई “टॉप 100 बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स 2026” की सूची में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित प्रदेश के पांच डीएम को स्थान मिला है। इस सूची में ललित मोहन रयाल, नितिन सिंह भदौरिया, प्रशांत आर्य, मयूर दीक्षित और विशाल मिश्रा भी शामिल हैं। विशेष बात यह है कि नैनीताल जिलाधिकारी रयाल ने…
सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग मजदूरों की आड़ में फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई और कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़का रहे हैं तथा काम पर जाने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट और…
देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक लिमिटेड में रविवार को कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ 11 से 12 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है, जबकि तय समय से ज्यादा काम कराया जाता है। इसके साथ ही सालभर नौकरी के बाद तीन महीने का जबरन ब्रेक दिए जाने का भी विरोध किया गया। कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर धरना देकर वेतन वृद्धि और ब्रेक सिस्टम खत्म करने की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे कर्मचारी कंपनी गेट के बाहर एकत्र होने लगे। धीरे-धीरे अन्य कर्मचारी भी…
रुद्रपुर: विवेक नगर इलाके में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ विवाद और हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते 16 मई को विद्युत विभाग की टीम विवेक नगर क्षेत्र में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता कुलदीप सिंह, उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा, विभागीय लाइन स्टाफ और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है, जो…
देहरादून: पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण आदेश जारी किए। जनहित व रिक्त पदों के सापेक्ष किए गए इन तबादलों में अधिकारियों को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल को ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगई को पौड़ी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है। इसी तरह…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का लोकभवन नैनीताल आगमन कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी नैनीताल ने किया स्वागत शनिवार को उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के लोकभवन, नैनीताल आगमन पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ व पौध भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर एक अलग ही खुशी व अनुभूति होती है इस बार के नैनीताल लोक भवन प्रवास के दौरान कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों का…
महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 367995 की धनराशि का चैक देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश…

