बीरोंखाल के ग्राम जिवई में भालू के हमले पर भी चिंता जताई प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं। उन्होंने सोमवार सुबह…
Author: Aarogya Ganga
सऊदी अरब में उमरे पर गए भारतीय तीर्थ यात्रियों का जत्था एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है। इस भीषण बस हादसे में 45 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार भारत से उमरा करने गए इन लोगों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई. जिससे बस में आग लग गई. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुल 54 लोग 9 नवंबर को यहां से जेद्दा गए थे। वे 23 नवंबर को लौटने वाले थे. इन 54 लोगों में से चार लोग रविवार को अलग-अलग कार से मदीना गए,…
नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध का दोषी करार दिया है. तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने इस मामले में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. जस्टिस गुलाम मुर्तजा की अगुवाई वाली तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला छह पार्ट में सुनाया, जो 400 पेज में है. जस्टिस मुर्तजा की अगुवाई वाली ट्रिब्यूनल में जस्टिस मोहम्मद शफीउल आलम महमूद और जस्टिस मोहम्मद मोहितुल हक एनाम चौधरी भी हैं. ट्रिब्यूनल ने कहा है कि हमने मानवाधिकार संगठन और अन्य संगठनों की कई रिपोर्ट्स पर विचार किया…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे की बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज करने और सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप सभी जनपदों में कार्यों का समयबद्ध संपादन सुनिश्चित किया जाए। हाल ही में कुछ स्थानों पर कूटरचित…
राजधानी देहरादून के कई सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की कमी लंबे समय से बनी हुई है. देहरादून: देहरादून जिले के सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी बनी हुई है. राजधानी के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बीते लंबे समय से चली आ रही है, हालांकि इस कमी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से कदम भी उठाई जा रहे हैं. लेकिन स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण जिले के स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बन रहे हैं, जिस कारण मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरोनेशन…
अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. गांव के बीचों-बीच स्थित घर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. गले का गलोबंद गायब होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. शांत पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द…
अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिगों को भगाकर ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया. अल्मोड़ा: जनपद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद किया है. पुलिस की तत्काल कार्रवाई से एक बार फिर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता और तत्परता सामने आई है. 11 नवंबर 2025 को अल्मोड़ा क्षेत्र से दो नाबालिग किशोरियों बिना बताए घर से लापता हो गई थी. किशोरियों की मां द्वारा 13 नवंबर को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था. मामले की…
हल्द्वानी में में जानवर के अवशेष मिलने के बाद तनाव फैल गया. सांप्रदायिक माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला. हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर में रविवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्थानीय लोगों ने आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना दी. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की खबर फैलते ही कई हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना…
मसूरी के भगत सिंह चौक की घटना, स्पा सेंटर पर पत्थर फेंकने के बाद शुरू हुआ विवाद, लोगों ने की कार्रवाई की मांग मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर देर रात हुए हंगामे को लेकर चर्चा में है. रविवार की रात भगत सिंह चौक पर एक युवक और कुछ युवतियों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चौक पर करीब आधे घंटे तक…
देहरादून : उपनल आंदोलन से जुडी इस वक़्त की बड़ी खबर,आंदोलनरत उपनल महिला कर्मी की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत। पति पत्नी दोनों हैँ उपनल कर्मी,पिछले एक हफ्ते से परेड मैदान में चल रहे धरने में हो रहे थे शामिल। उपनल महासंघ ने डिप्रेसन के चलते महिला की मौत होने का लगाया आरोप,कहा-सरकार ने नहीं ली आंदोलन की सुध,इसी से डिप्रेशन में आई महिला कर्मी की हुई मौत। आंदोलन स्थल पर दिवंगत महिला कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि,नीलम डोभाल उपनल के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में कनिष्क सहायक के पद पर थी कार्यरत।
चमोली के गैरसैंण में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन में 8 लोग सवार थे. गैरसैंण: चमोली जिले के गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 धुनारघाट के समीप बारातियों से भरा एक इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में भर्ती करवाया गया है. जहां सभी घायलों का उपचार जारी है. पहाड़ों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कभी ड्राइवरों की लापरवाही, कभी ओवर स्पीड और कभी खराब सड़कों के कारण आए दिन…
व्हाट्सअप पर आने वाले किसी फाइल के पीछे .apk लगा हो,उसे किसी भी कीमत पर डाउनलोड न करें. ऐसा करने पर कंगाल हो सकते हैं. रुद्रपुर: नैनीताल पुलिस ने दोगांव के पास से चेकिंग के दौरान चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन समेत एटीएम, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, क्यूआर स्कैनर बरामद हुए हैं. जांच के दौरान दो खातों में 3 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन होना पाया गया है. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है. आरोपी apk फाइल लोगों को भेज कर उनके मोबाइल का…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज संभालेंगे पदभार देहरादून: कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान हरक सिंह रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे.आज गणेश गोदियाल देहरादून पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे. पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, दोनों सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे. गणेश गोदियाल का पॉलिटिकल करियर: गणेश गोदियाल के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो वो पहले भी उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. गोदियाल…
रिमोट सेंसिंग से हुई नई खदानों की पुष्टि देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में तांबे के विशालकाय भंडार का पता चलने के बाद वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह बढ़ गया है। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध टीम ने वाडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित जियो स्कॉलर मीट में इस महत्वपूर्ण खोज की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। शोध छात्रा पल्लवी उनियाल ने विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट के नेतृत्व में यह अध्ययन किया है। पल्लवी के अनुसार, रुद्रप्रयाग के पोखरी के पास धनपुर–सिदौली क्षेत्र में 1950 के दशक में स्थानीय लोग तांबे का खनन करते थे और इसे घरेलू उपयोग में लाते थे। इसी ऐतिहासिक…
बनबसा। क्षेत्र के ग्राम सभा गुदमी के भैंसाभोज में रात्रि के समय आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए केसोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की, जिससे एक महिला घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित भीम सिंह गोवाड़ी ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब आधा दर्जन अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में रखी लगभग…
आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले से ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहा है. देहरादून: उत्तराखंड में रविवार 16 नवंबर यानि आज होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक दिन पहले ही आयोग की टीमें परीक्षा केंद्रों पर जा पहुंची. इस दौरान परीक्षा कक्षा से लेकर वॉशरूम तक की स्थितियों को खंगाला गया. खास बात यह है कि पिछली बार वॉशरूम से ही प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आने के बाद वॉशरूम या इसके आसपास भी जैमर लगाने को लेकर अलग से व्यवस्था की गई. आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…
