Dehradun News: देहरादून में शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के नए नियम लागू। अब केवल 2 व्यावसायिक सिलेंडर मिलेंगे। आवेदन के लिए शपथपत्र, आधार और शादी कार्ड जरूरी हैं। देहरादून: Dehradun में विवाह समारोहों के लिए गैस सिलिंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब गैस सिलिंडर केवल निर्धारित नियमों के तहत ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आपूर्ति में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके। New LPG Rules for Weddings in Dehradun जिलाधिकारी Savin Bansal के नए निर्देशों के अनुसार, किसी भी शादी या विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक गैस…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी है। बदलते मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। देहरादून समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसी को…
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो ईरान को एक रात में ही समाप्त किया जा सकता है। सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा कि पूरा देश एक रात में खत्म हो सकता है और वह रात कल यानी मंगलवार हो सकती है। यह बयान होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने ईरान को मंगलवार शाम 8 बजे तक का समय दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर…
देहरादून। प्रदेश में भूमि धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए प्रशासन ने अब निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिनसे भूमाफियों में हड़कंप मच गया है। बैठक में पूर्व में 17 जून 2025 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के साथ-साथ 11 लंबित और 51 नए मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई। इनमें से कुल 51 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि…
ऋषिकेश, 6 अप्रैल।उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया गया। इस परीक्षण को प्रदेश में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। सोमवार को किए गए इस ट्रायल के दौरान सी-प्लेन को बैराज के जल क्षेत्र में उतारने और संचालन की संभावनाओं का परीक्षण किया गया। संबंधित एजेंसियों और विशेषज्ञों की निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। ट्रायल के सफल रहने पर भविष्य में उत्तराखंड…
Dehradun power cut: देहरादून में 10 अप्रैल तक कई क्षेत्रों में रोजाना 6 से 7 घंटे बिजली कटौती होगी। नई लाइन बिछाने और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में तय समय पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। देहरादून: Dehradun में अगले कुछ दिनों तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। नई लाइन बिछाने और मरम्मत कार्य के चलते 6 से 10 अप्रैल तक कई इलाकों में रोजाना 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है, खासकर दिन के समय जब अधिकांश कामकाज चलता है। Dehradun Power Cuts Till April…
भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजिमी है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई लोग थकान को मिटाने के लिए पानी की पूरी बोतल एक ही बार में खत्म कर देते हैं। खासकर युवा एक सांस में पूरा पानी पीने की आदत को मजेदार समझते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यह आदत खतरनाक है। वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, हमारा शरीर पानी को धीरे-धीरे अवशोषित करता है। शरीर में मौजूद किडनी का काम खून को साफ करना और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखना होता है। किडनी के अंदर छोटे-छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है। जब…
Dehradun News: देहरादून में एक विवाहित महिला की मौत के मामले में पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। परिजनों ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहरादून: Dehradun के Basant Vihar थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका राजेश्वरी उरेडा की बड़ी बहन ने पुलिस को दी गई शिकायत…
Haryana Police in Uttarakhand: चमोली के 65 वर्षीय बलवंत सिंह पंवार की रोहतक पुलिस की हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। चमोली: Uttarakhand के चमोली जिले के निवासी 65 वर्षीय Balwant Singh Panwar की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद विवाद गहराता जा रहा है। परिजनों ने Rohtak Police पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार सुबह हरियाणा पुलिस की टीम बिना वर्दी के चमोली के गोपेश्वर स्थित आदर्श कॉलोनी…
देहरादून/टिहरी गढ़वाल:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा क्रांति के एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिससे स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए इसे राज्य के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से होगा श्रीगणेश…
Uttarakhand news: प्रमोद अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके अलावा उनका एक बेटा और एक बेटी है। चम्पावत: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में नैनीताल के जीरो पॉइंट पर भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में अल्मोड़ा के सैनार गांव के प्रमोद सिंह की भी मौत हो गई। प्रमोद सिंह दिल्ली में काम करते थे। उनके गांव में पूजा थी, जिस वजह से वो काम से छुट्टी लेकर गांव जा रहे थे। प्रमोद अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके अलावा उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों मासूम पिता…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। कीमतों में उतार-चढ़ाव, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में हमें अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और संस्थागत स्तर पर मितव्ययिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। श्री महाराज ने अपने अधिनस्थ विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी कोई फिजूलखर्ची हो रही है तो उस पर तुरंत अंकुश लगाने के साथ-साथ आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता देते हुए…
Dehradun news: छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं (Dehradun spa center raid) को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं। देहरादून: उत्तराखंड में स्पा सेंटर, मसाज सेंटर के नाम पर किस तरह से जिस्म का अवैध काला कारोबार चल रहा है, ये बात जग जाहिर है। देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, ऋषिकेश से आपको अक्सर ये खबरें सुनने को मिलती होंगी। खबर देहरादून के विकासनगर से है। यहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां महिलाओं को बिना वेरिफिकेशन के रखा गया था। खास बात ये है कि छापेमारी के दौरान 7 महिलाओं को हिरासत में…
हल्द्वानी। पुलिस विभाग ने कुमाऊं में 357 सिपाहियों व 84 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में तैनात 160 सिपाहियों का अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में तबादला किया गया है। वहीं इन चार जिलों में तैनात 197 सिपाहियों को मैदान(नैनीताल, ऊधमसिंह नगर) में तबादला किया है। आइजी ने जिलों के एसएसपी व एसपी को तुरंत सिपाहियों व एसआइ को कार्यमुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस विभाग में लंबे समय से मैदान में जमे सिपाहियों व एसआइ का तबादला चार पर्वतीय जिलों में कर दिया है। वहीं इन जिलों में तैनात सिपाहियों को अब ड्यूटी करने…
राजपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी गिरफ्तार रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में फरार चल रहा आखिरी आरोपी भी दबोचा देहरादून | 06 अप्रैल 2026, भारत केसरी राजपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी वैभव कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी को गोली…
देहरादून: हरीश रावत के अवकाश के बीच सियासी हलचल तेज, यशपाल आर्य की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों “उपार्जित अवकाश” पर हैं, लेकिन उनके इस अवकाश ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इसी बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बातचीत काफी सार्थक…

