हरिद्वार से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है. एक तरफ जहां महिला को जिंदा जलाया गया तो वहीं दूसरे केस में नवजात का शव मिला. रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है. सिडकुल थाना क्षेत्र में जहां विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई. विवाहिता की हालात गंभीर बताई जा रही है. विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरा मामला हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक पॉलिथीन में नवजात का शव मिला है. बताया जा रहा है…
Author: Aarogya Ganga
पार्क के सभी जोनों में रेस्ट हाउसों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए रोमांच का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस वर्ष का पर्यटन सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले बिजरानी जोन से की जाएगी. मानसून के बाद हर साल की तरह इस बार भी पार्क प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस बार…
देहरादून | जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सर्किल क्लब में तेज म्यूजिक और डांस के बीच पार्टी चल रही थी। बार टेंडरों ने फ्लेम शो का करतब दिखाते हुए शराब में आग लगाकर उसे मुंह से उड़ाना शुरू किया। हादसा तब हुआ जब अचानक एक चिंगारी पलटकर टेंडरों पर भड़क उठी। आग की चपेट में आने से दोनों टेंडरों के चेहरे और गर्दन झुलस गए। इस दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा के इंतजामों की कमी उजागर घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देहरादून पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने क्लब प्रबंधन से…
मंगलौर। युवती के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की पहचान सुहेल निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर से थी। पिछले पांच वर्षों से सुहेल का उनके घर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप तहरीर के अनुसार, 25 नवंबर 2021 को सुहेल ने उसकी बहन से शादी…
देहरादून: दीपावली के अवसर पर प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता (डीए) के रूप में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार दीपावली पर्व पर राजकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस देने की तैयारी में है। केंद्र सरकार अपने…
गाड़ी में बैठे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया. मसूरी: पर्यटन स्थल धनौल्टी से लौट रहे एक वाहन चालक को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ते समय चालक गाड़ी चला रहा था. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गई. यह दुर्घटना टिहरी बाईपास मार्ग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेंक्टिंग सेंटर के पास हुई. हादसे के तुरंत बाद चालक को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे…
पंतनगर किसान मेले में छोटे बड़े 500 स्टॉल लगाए गए हैं. किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे. अपने इस दौरे में सीएम धामी पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में आयोजित किसान मेले में शिरकत करेंगे. साथ ही सीएम धामी गांधी हॉल में किसानों, छात्रों और वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे. सीएम धामी के दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रशासन सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है. पंतनगर में 10 अक्टूबर को 88वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू हुआ. जिसका शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया.…
निरीक्षण के दौरान लगभग 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर, 150 लीटर दूध और 40 किलो क्रीम पाई गई रामनगर: दीपावली को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर दूध, दही, पनीर और खोया के कुल 6 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है. रामनगर एवं कालाढूंगी के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया मुख्यमंत्री, आयुक्त, अपर आयुक्त एवं…
हरिद्वार में नौकरानी ने घर से उड़ाए थे लाखों रुपये और सोने-चांदी के गहने. ज्वालापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा रुड़की: हरिद्वार जिले में ज्वालापुर थाना पुलिस ने लाखों की चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 6 लाख 24 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश…
सड़क हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हुई है. जितेंद्र अभी भाजपा महानगर महामंत्री थे. देहरादून: राजधानी देहरादून में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. शिमला बाईपास रोड सेंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई. उनके साथ कई लोग भी घायल भी हुये. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने गाड़ी…
वन आरक्षियों, वन दारोगाओं और उप वन क्षेत्राधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाएगा देहरादून: प्रदेश के दुर्गम वन क्षेत्रों में कार्यरत वनकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब उन वन आरक्षियों, वन दारोगाओं और उप वन क्षेत्राधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाएगा, जो वन विभाग की दूरस्थ और कठिन चौकियों पर तैनात हैं और जहां सरकारी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता: उत्तराखंड में वन कर्मियों की लंबे समय से आवासीय भत्ते की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है. हालांकि राज्य सरकार ने यह लाभ दुर्गम वन…
सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर पोखड़ा विकासखण्ड के डयूला, देवकुंडई एवं आसपास के इलाकों और ऐकेश्वर ब्लॉक के गांवों में गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित गांव में पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं।…
देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिले की थराली आपदा मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान आया है…जिसमें आपदा से हुए नुकसान और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उजागर किया गया था। 22 अगस्त को पिंडर और प्राणमती नदियों में आई आपदा के बाद थराली क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में एक लड़की मलबे में दबकर जान गंवा चुकी है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। स्कूल और अस्पताल को तो दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया…
नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण और विस्तारीकरण से सीमांत जिले में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी. पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ वासियों को जल्द ही एक नई खुशखबरी मिलने वाली है. अब नैनीसैनी एयरपोर्ट से जल्द ही 72 सीटर विमान उड़ान भरेंगे. एयरपोर्ट के उच्चीकरण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है. एयरपोर्ट को थ्री-सी श्रेणी में उच्चीकृत किया गया है. पिथौरागढ़ जिला प्रशासन इसके विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा. पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सीमांत जिले में नैनी सैनी एयरपोर्ट को अब तक टू-सी श्रेणी हासिल…
देहरादून- सरकार ने दो IAS और एक PCS अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम हरिद्वार के ग्राम सराय में भूमि खरीद घोटाले में आरोपी तत्कालीन डीएम कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह के खिलाफ सरकार ने विभागीय जांच शुरू करा दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आधार पर अजयवीर सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई है। उन्हें…
उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का असर, आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द की. देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का बड़ा असर अब साफ दिखाई देने लगा है. लंबे समय से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मांग मान ली गई है. राज्य सरकार ने 21 सितंबर को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है. यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के मुताबिक, परीक्षा रद्द हो चुकी है. 3 महीने के अंदर फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी.…
