Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व, सीएम धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा
    • एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
    • देहरादून: दून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों और आमजन को हेलमेट की अहमियत बताई
    • देहरादून में आशा कार्यकर्ताओं का सचिवालय कूच, सात सूत्रीय मांगों को लेकर 20 नवंबर तक धरने का ऐलान, भारी पुलिस बल तैनात
    • उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का निस्तारण
    • अंकिता भंडारी के माता-पिता पहुंचे मातृ सदन, स्वामी शिवानंद सरस्वती से मांगा न्याय की लड़ाई में सहयोग
    • देहरादून के नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देना होगी प्राथमिकता
    • पिथौरागढ़ में कांग्रेस की रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन आज, 2027 के चुनावी रोडमैप पर होगा मंथन
    • नगर निगम की दुकानों के नाम पर 65 लाख की कथित ठगी, पूर्व मेयर गामा सहित तीन के खिलाफ शिकायत
    • लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
    Thursday, November 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»नगर निगम की दुकानों के नाम पर 65 लाख की कथित ठगी, पूर्व मेयर गामा सहित तीन के खिलाफ शिकायत
    उत्तराखंड देहरादून

    नगर निगम की दुकानों के नाम पर 65 लाख की कथित ठगी, पूर्व मेयर गामा सहित तीन के खिलाफ शिकायत

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दुकानें आवंटित कराने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, दो शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर; पुलिस ने शुरू की जांच

    देहरादून। नगर निगम की भूमि पर दुकानें आवंटित कराने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतकर्ताओं ने देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके पुत्र शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नगर निगम की जमीन पर दुकानें दिलाने का भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम ली गई, लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद न तो दुकानों का आवंटन हुआ और न ही पूरी धनराशि वापस की गई।

    तीन दुकानें दिलाने के नाम पर 45 लाख लेने का आरोप

    पहली शिकायत विजयराज चौहान की ओर से दी गई है। उनका आरोप है कि वर्ष 2019 में शाश्वत उनियाल ने नगर निगम की जमीन लीज पर दिलाने और राजपुर रोड व मसूरी रोड के आसपास तीन स्थायी दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिया था। इसके एवज में अलग-अलग माध्यमों से उनसे कुल 45 लाख रुपये लिए गए।

    शिकायत के मुताबिक, जब दुकानें आवंटित नहीं हुईं तो वर्ष 2023 में एक नया प्रस्ताव दिया गया। इसमें मसूरी रोड के खाला गांव स्थित मैगी प्वाइंट और कुठाल गेट के पास नगर निगम द्वारा चिह्नित स्थानों पर दुकानें दिलाने की बात कही गई। इस सिलसिले में नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना से संपर्क कराया गया और कुछ दस्तावेज भी लिए गए। हालांकि, शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें न तो दुकानों की कोई वैध रसीद मिली और न ही कब्जा सौंपा गया।

    20 लाख रुपये बकाया होने का दावा, धमकाने का भी आरोप

    विजयराज चौहान का कहना है कि वर्ष 2025 में जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें कथित तौर पर राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। बाद में आधी रकम लौटाने और दो दुकानें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि कुछ धनराशि वापस की गई, लेकिन करीब 20 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। दुकानों का आवंटन भी नहीं हो सका है।

    पूर्व निजी सचिव ने भी लगाए 20 लाख रुपये लेने के आरोप

    इस प्रकरण में दूसरी शिकायत पूर्व मेयर के निजी सचिव रहे सुरजपाल सिंह ने की है। उनका आरोप है कि वर्ष 2022-23 के दौरान शाश्वत उनियाल ने नगर निगम की ओर से दुकानें दिलाने का भरोसा देकर उनसे 20 लाख रुपये लिए थे। शिकायत के अनुसार, यह रकम नकद, ऑनलाइन माध्यम से और अलग-अलग किस्तों में शाश्वत के चचेरे भाई तनुज उनियाल को भी दी गई थी।

    सुरजपाल सिंह का आरोप है कि रकम देने के बावजूद उन्हें दुकानें नहीं मिलीं और न ही उनकी धनराशि वापस की गई। उन्होंने पैसे मांगने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी अपनी शिकायत में कही है।

    पूर्व मेयर ने आरोपों को बताया निराधार

    वहीं, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि किसी भी जांच एजेंसी से मामले की जांच कराई जा सकती है और जांच में वास्तविकता सामने आ जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं पर ब्लैकमेलिंग करने और धोखाधड़ी करने वाले लोग होने का आरोप लगाया है।

    फिलहाल पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। शिकायतों में लगाए गए आरोपों की सत्यता, लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व, सीएम धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा

    November 19, 2026
    Read More

    एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

    November 18, 2026
    Read More

    देहरादून: दून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों और आमजन को हेलमेट की अहमियत बताई

    November 18, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व, सीएम धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा

    November 19, 2026

    एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

    November 18, 2026

    देहरादून: दून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों और आमजन को हेलमेट की अहमियत बताई

    November 18, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?