Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरकीदून घाटी में भीषण अग्निकांड!
    • कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
    • संत रविदास के विचारों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही सरकार: धामी
    • रुड़की में नशीली दवाओं का कारोबार पकड़ा, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
    • देहरादून: बैंक लॉकर से 50 लाख के गहने गायब, मैनेजर समेत तीन पर मुकदमा
    • पिथौरागढ़ में मुनस्यारी में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
    • श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
    • मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना
    • मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
    • आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर सहमति, छंटनी पर भी लगेगी रोक
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर सहमति, छंटनी पर भी लगेगी रोक
    उत्तराखंड

    आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर सहमति, छंटनी पर भी लगेगी रोक

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। उत्तराखंड में मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति लाभ देने और छंटनी रोकने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को सचिवालय में शासन और श्रमिक संगठनों के बीच हुई वार्ता में तीनों वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी समेत कई मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद श्रमिक संगठनों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

    सीटू के नेतृत्व में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अन्य श्रमिक संगठनों ने सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्मिक सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि शैलेश बगोली सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास और श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 18 नवंबर को सचिवालय महापड़ाव के दौरान सौंपे गए मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा हुई।

    वार्ता के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त धनराशि देने पर सहमति बनी। इसके लिए हरियाणा की तर्ज पर व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी करने तथा उनके कल्याण कोष में सरकार की ओर से भी अंशदान देने पर सहमति बनी।

    भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि के साथ उनकी छंटनी पर रोक लगाने और सेवानिवृत्ति के समय आर्थिक सहायता देने का प्राविधान करने पर भी शासन ने सकारात्मक रुख दिखाया। इसके अलावा ग्रेच्युटी भुगतान के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने पर सहमति बनी।

    बैठक में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई गई। इस संबंध में श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही चार श्रम संहिताओं में मजदूरों के हितों के अनुरूप बदलाव करने और त्रिपक्षीय बोर्डों में केंद्रीय श्रमिक संगठनों को शामिल करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

    सीटू के राज्य सचिव लेखराज ने बताया कि शासन के साथ वार्ता में मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, श्रमिक संगठन अपनी मांगों को लेकर सक्रिय रहेंगे और एक दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हरकीदून घाटी में भीषण अग्निकांड!

    November 24, 2026
    Read More

    कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

    November 24, 2026
    Read More

    संत रविदास के विचारों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही सरकार: धामी

    November 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हरकीदून घाटी में भीषण अग्निकांड!

    November 24, 2026

    कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

    November 24, 2026

    संत रविदास के विचारों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही सरकार: धामी

    November 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?