Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
    • चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
    • CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
    • दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
    • अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
    • हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
    • निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
    • आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
    • देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 1, 2026Updated:March 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय) परिसर में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कक्षा पांच की छात्रा है और आरोपी को ‘अंकल’ कहकर बुलाती थी।
    पुलिस के अनुसार, पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी जंग बहादुर नशे की हालत में वहां पहुंचा। आरोप है कि वह बच्ची को बहलाकर सरकारी आवास के एक खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने पर पंतनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए हैं।
    पीड़िता के घर के पास ही रहता था आरोपी
    जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय आरोपी पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय परिसर में रह रहा था। वह पीड़िता के घर के पास ही रहता था और परिवार से उसका परिचय था। बच्ची उसे भरोसे के साथ ‘अंकल’ कहकर बुलाती थी। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले परिवारों में गहरा आक्रोश है।
    सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
    घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि जब सुरक्षाकर्मी ही अपराधी बन जाए, तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर विश्वास डगमगा जाता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के संकेत दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

    March 6, 2026
    Read More

    चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

    March 6, 2026
    Read More

    CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम

    March 6, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

    March 6, 2026

    चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

    March 6, 2026

    CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम

    March 6, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?