Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज
    • दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की शुभकामनाएं
    • 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
    • पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
    • मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
    • पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
    • राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
    • मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
    • देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
    • हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
    Friday, November 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज
    उत्तराखंड देहरादून

    जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    23 साल पुराने मामले में असम के महिला थाने में दर्ज हुई FIR, नाबालिग से दुष्कर्म और बंधक बनाने के गंभीर आरोप

    देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराने जैनी प्रकरण ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के खिलाफ असम के गुवाहाटी स्थित पानबाजार महिला पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में हरक सिंह रावत समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।

    शिकायतकर्ता 39 वर्षीय इंदिरा देवरी उर्फ जैनी ने वर्ष 2002-03 की घटनाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उस समय वह महज 16 वर्ष की थीं और एक राजनीतिक कार्यकर्ता उन्हें तत्कालीन मंत्री के आवास पर ले गया था। आरोप है कि हरक सिंह रावत ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उन्हें करीब डेढ़ से दो महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान सरकारी आवास और होटल मधुबन सहित विभिन्न होटलों में उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने के बाद उन्हें प्रताड़ित किया गया और बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के नारी निकेतन तथा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया। जैनी के अनुसार, जून 2003 में उन्होंने देहरादून के एक सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था, जो अब करीब 23 वर्ष का हो चुका है।

    पूर्व सीबीआई जांच पर भी उठाए सवाल

    शिकायतकर्ता ने पूर्व में हुई सीबीआई जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें हिंदी भाषा की पर्याप्त समझ नहीं थी, इसके बावजूद असमिया भाषा के दुभाषिए की व्यवस्था किए बिना उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय उनके बच्चे का डीएनए सैंपल नहीं लिया गया और पुलिस पहरे में उन्हें उत्तराखंड से बाहर भेज दिया गया था।

    जैनी ने आरोप लगाया है कि पूर्व जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्यों और साक्ष्यों की अनदेखी की गई, जिसके चलते उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल पाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।

    मजिस्ट्रेट के सामने बयान और ट्रिपल डीएनए जांच की मांग

    शिकायतकर्ता ने अपनी मांगों में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और वर्ष 2003 से जुड़े सरकारी अस्पताल, नारी निकेतन तथा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए ट्रिपल डीएनए परीक्षण कराने की मांग भी उठाई है।

    उन्होंने संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड, सरकारी दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने लाने की अपील की है।

    करीब 23 साल पुराने इस मामले में असम में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोप अभी जांच के अधीन हैं और अदालत में साबित होना बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की शुभकामनाएं

    November 20, 2026
    Read More

    658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन

    November 19, 2026
    Read More

    पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन

    November 19, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज

    November 20, 2026

    दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की शुभकामनाएं

    November 20, 2026

    658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन

    November 19, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?