Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
    • गैरसैंण से विकास का बड़ा संदेश: ₹7,844 करोड़ के बजट से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर!
    • कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने परखी संगठन की तैयारी, 2027 चुनाव पर भाजपा का मंथन
    • यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान
    • गैरसैंण के इतिहास में नया अध्याय: एक साल में दो विधानसभा सत्र, धामी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड
    • गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र के बीच सरकार पर उठे सवाल
    • 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
    • उत्तराखंड: चुनाव से पहले शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, अशासकीय स्कूलों में भरे जाएंगे खाली पद
    • उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, भाजपा-कांग्रेस दोनों से बनाई दूरी
    • गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से शुरू, ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश; हंगामे के आसार
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने परखी संगठन की तैयारी, 2027 चुनाव पर भाजपा का मंथन
    उत्तराखंड

    कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने परखी संगठन की तैयारी, 2027 चुनाव पर भाजपा का मंथन

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर जोर, सतपुली में भी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    कोटद्वार, 27 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी एवं दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज के कोटद्वार प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित संगठनात्मक बैठक में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों, बूथ प्रबंधन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    संगठनात्मक जिला कोटद्वार में आयोजित बैठक में बांसुरी स्वराज के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज भी मौजूद रहीं। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया।

    बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

    प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

    कोटद्वार प्रवास के बाद पौड़ी जाते समय बांसुरी स्वराज का सतपुली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहां भी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और चुनावी तैयारियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी, पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

    October 27, 2026
    Read More

    गैरसैंण से विकास का बड़ा संदेश: ₹7,844 करोड़ के बजट से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर!

    October 27, 2026
    Read More

    यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान

    October 27, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

    October 27, 2026

    गैरसैंण से विकास का बड़ा संदेश: ₹7,844 करोड़ के बजट से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर!

    October 27, 2026

    कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने परखी संगठन की तैयारी, 2027 चुनाव पर भाजपा का मंथन

    October 27, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?