Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
    • वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे महापौर सौरभ थपलियाल
    • श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य शुभारंभ
    • संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
    • पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र – मुख्यमंत्री
    • 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू
    • मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
    • आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना
    • उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, शासनादेश जारी
    • ‘विदेशी नंबर छिपाने का धंधा’: उत्तराखंड में STF ने तोड़ा SIM Box गेटवे, बांग्लादेश कनेक्शन का खुलासा
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य शुभारंभ
    उत्तराखंड

    श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य शुभारंभ

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    महापौर शम्भू पासवान जी ने दीप प्रज्वलित कर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

    23 सितम्बर 2026। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, उत्तराखंड सरकार, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित ‘अष्टादश संस्कृतमहोत्सवः’ के अंतर्गत विकासखंड डोईवाला, जनपद देहरादून की दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा (सत्र 2026-27) का शुभारंभ बुधवार को श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश में विधि-विधान एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय महापौर नगर निगम ऋषिकेश श्री शम्भू पासवान जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, संस्कृति, संस्कार एवं आध्यात्मिक विरासत की आधारशिला है। संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति भी जागरूकता उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें संस्कृत नाटक, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत समूहगान, संस्कृत आशुभाषण, संस्कृत समूहनृत्य एवं श्लोकोच्चारण प्रमुख रहे। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूज्य गोपालाचार्य जी महाराज सहित श्री अशोक शर्मा जी, श्री प्रदीप शर्मा जी, प्रधानाचार्य श्री जनार्दन बेलवाल जी, पूर्व प्रधानाचार्य मायाराम जी, डी.एस.बी. स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शिव सहगल जी एवं श्री जयेंद्र रमोला जी उपस्थित रहे।

    अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में खंड संयोजक डॉ. सूर्यप्रकाश रतूड़ी, प्रधानाचार्य श्री विजय जुगलान एवं खंड शिक्षा अधिकारी/मार्गदर्शक श्रीमती शिवानी कौशल का विशेष सहयोग रहा।

    आयोजकों ने बताया कि 24 सितम्बर 2026 को वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के उपरांत अपराह्न 3:00 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

    September 23, 2026
    Read More

    वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे महापौर सौरभ थपलियाल

    September 23, 2026
    Read More

    संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

    September 23, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

    September 23, 2026

    श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य शुभारंभ

    September 23, 2026

    वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे महापौर सौरभ थपलियाल

    September 23, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?