Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी
    • नैनीताल में बारिश का कहर: शिप्रा, गौला, कोसी और दाबका उफान पर, 47 सड़कें बंद
    • कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश
    • नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में श्री दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद के लिए पद की शपथ दिलाई।
    • मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री
    • अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
    • उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील
    • सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान
    • स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
    Wednesday, September 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी
    उत्तराखंड देहरादून

    सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून, 02 सितंबर 2026। पुलिस लाइन देहरादून में बुधवार को हवलदार प्रशिक्षक (होमगार्ड) के सात माह के गहन प्रशिक्षण के सफल समापन के अवसर पर पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी 15 हवलदार प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

    हवलदार प्रशिक्षकों का सात माह का प्रशिक्षण 02 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को पुलिस एवं होमगार्ड संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों के साथ-साथ कानून, शस्त्र, परेड और शारीरिक दक्षता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

    समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रशिक्षुओं से पूरी लगन, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    कानून से लेकर शस्त्र और शारीरिक प्रशिक्षण तक दी गई ट्रेनिंग

    प्रशिक्षण के दौरान हवलदार प्रशिक्षकों को अंतःकक्ष प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विभिन्न अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस एवं होमगार्ड संगठन तथा कर्मचारी आचरण नियमावली जैसे विषयों की जानकारी दी गई।

    वहीं बाह्यकक्ष प्रशिक्षण में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण, पीटी/पीई, योग एवं यूएसी आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सम्मानित

    पासिंग आउट सेरेमनी के दौरान प्रशिक्षण और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    अंतःकक्ष परीक्षा में हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड हिमानी करायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बाह्यकक्ष परीक्षा में हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड सूरज सिंह प्रथम रहे।

    सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान हवलदार प्रशिक्षक ललित सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। ललित सिंह को प्रशिक्षण के दौरान परेड कमांडर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रशिक्षुओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

    समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरटीसी स्टाफ, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    नैनीताल में बारिश का कहर: शिप्रा, गौला, कोसी और दाबका उफान पर, 47 सड़कें बंद

    September 2, 2026
    Read More

    कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

    September 2, 2026
    Read More

    नगर निगम ऋषिकेश में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    September 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

    September 2, 2026

    नैनीताल में बारिश का कहर: शिप्रा, गौला, कोसी और दाबका उफान पर, 47 सड़कें बंद

    September 2, 2026

    कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर; आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

    September 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?