Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
    • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट
    • ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार
    • उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र प्रतिनिधि, सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन
    • वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ
    • ऋषिकेश को खेल क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, बैराज कॉलोनी में शहर के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ
    • ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम तेज, भट्ट बोले- कांग्रेस का रुख विभाजनकारी, सम्मान से नहीं होगा समझौता
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम तेज, भट्ट बोले- कांग्रेस का रुख विभाजनकारी, सम्मान से नहीं होगा समझौता
    उत्तराखंड देहरादून

    ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम तेज, भट्ट बोले- कांग्रेस का रुख विभाजनकारी, सम्मान से नहीं होगा समझौता

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 24, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी रुख, विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित : भट्ट

    राष्ट्रगीत के इतिहास, अर्थ और गौरवशाली विरासत को लेकर जनजागरण चलाएगी भाजपा!

    वंदे मातरम के सम्मान और गायन के संवैधानिक अधिकार पर समझौता नही करने देंगे : भट्ट

    हरदा वरिष्ठ हैं, अपने कार्यकर्ताओं को वन्देमातरम के सम्मान में प्रेरित करें : भट्ट

    जो पूर्ण राष्ट्रगीत गायन में असमर्थ, कानून सम्मत सम्मान तो दे सकते हैं: भट्ट

    देहरादून 24 अगस्त। भाजपा ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी रुख को विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित बताते हुए, कठोर शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के इतिहास, अर्थ और गौरवशाली विरासत को जन जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। वहीं पूर्व सीएम हरदा की चिंता पर सुझाव दिया कि वे वरिष्ठ हैं, अपने कार्यकर्ताओं को वन्देमातरम के सम्मान के लिए प्रेरित करें। साथ ही कहा, जो फिलहाल पूर्ण राष्ट्रगीत गा नहीं सकते, वे कम से कम कानून सम्मत सम्मान तो दे ही सकते हैं

    पार्टी मुख्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने दिल्ली में सम्पन्न भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के पहले राजनैतिक प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सम्मान और उसके गायन के संवैधानिक अधिकार को लेकर, पार्टी किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करने वाली है। साथ ही हाल में कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति द्वारा 1937 के अपने विभाजनकारी प्रस्ताव को दोबारा स्वीकार करने और वंदे मातरम के केवल दो छंद गाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी वंदेमातरम को अधूरा और विस्मृत करने के विपक्षी प्रयासों को असफल करने और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान, स्वाभिमान और ऐतिहासिक महत्व को जन जन, विशेषकर युवाओं के बीच पहुंचने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाने जा रही है।

    इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रस्ताव के कुछ मूल बिंदुओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा, ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के विभाजनकारी प्रस्ताव को पुनः स्वीकार करने के फैसले का कड़े शब्दों में विरोध करती है। भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्वाभिमान, देशभक्ति और देश की अखंडता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। यही वजह है कि पार्टी ने अपनी पहली राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण गायन के साथ संपन्न किया और गौरवशाली भारत की रक्षा के संकल्प को दोहराया है। भाजपा ‘वंदे मातरम’ को केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, स्वतंत्रता संग्राम का मूल मंत्र और राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है। ‘वंदे मातरम’ क्रांतिकारियों के बलिदान का प्रतीक है, जिसकी गरिमा की रक्षा के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    ​उन्होंने कहा, कांग्रेस का यह प्रस्ताव बंटवारे का बीजारोपण करने जैसा है। 1937 में ‘वंदे मातरम’ के केवल प्रथम दो पदों को अपनाने के कांग्रेस के निर्णय ने ही देश में अलगाववाद और विभाजन की दीवार खड़ी की है। पार्टी का मानना है कि जानबूझकर राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति कर रही है। कांग्रेस ने 1930 के दशक में राष्ट्र-विरोधी सोच के आगे समर्पण किया था और आज फिर उसी तुष्टीकरण की नीति को अधिकृत रूप दे रही है। ऐतिहासिक तथ्यों बताते हुए कहा कि 1923 के काकीनाडा अधिवेशन में ‘वंदे मातरम’ गायन का मोहम्मद अली जिन्ना ने बतौर अध्यक्ष बहिष्कार किया था। आज भी उसी रवैये को कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 15 अगस्त पर पार्टी मुख्यालय में दोहराता दिखाई देता है। इस पूरे प्रकरण से कांग्रेस नेताओं की झूठी राष्ट्रभक्ति बेनकाब हो गई है। क्योंकि जो पार्टी संविधान की प्रतियां लेकर घूमती है, वह राष्ट्रगीत के पूर्ण रूप से गाने के संवैधानिक और नैतिक अधिकार का विरोध कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा का सीधा-सीधा आरोप है कि वर्ग-विशेष के तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस राष्ट्रगीत का अपमान कर रही है। क्योंकि स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर भी कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत का पूरा गाने से रोकना और फिर उसी क्रम में अधूरे गायन का प्रस्ताव पारित करना इसका प्रमाण है।

    ​प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, महात्मा गांधी जी ने भी ‘वंदे मातरम’ को धर्म की परिधि से परे शुद्धतम राष्ट्रीय भावना बताया था। जबकि कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए, लेकिन उनकी इस विषय पर आधारित भावनाओं को हमेशा नज़रअंदाज़ किया है।
    ​वहीं 1937 के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय के समय सी. राजगोपालाचारी ने भी चेताया था कि सांप्रदायिक दबाव के लिए किए गए समझौते हमेशा विवाद समाप्त नहीं करते; वे आगे की माँगों के लिए उदाहरण और आधार बन सकते हैं। आजादी के बाद देश के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल का यह कथन आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ दोनों को समान संवैधानिक दर्जा दिया था। लेकिन पूर्व की सरकारों के तुष्टीकरण के चलते कभी ‘वंदे मातरम’ को उचित सम्मान नहीं दिया गया।
    ​
    उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने देश के सम्मान, देशभक्ति के गान और देशवासियों के स्वाभिमान के प्रतीक ‘वंदे मातरम’ पर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। वर्ष 2025 में संसद की ऐतिहासिक चर्चा से ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर इसके पूर्ण स्वरूप का आधिकारिक सम्मान स्थापित किया गया है। क्योंकि राष्ट्रगीत को कड़ा कानूनी संरक्षण दिया जाना जरूरी था। जिसके लिए ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित कर ‘वंदे मातरम’ के गायन में जानबूझकर व्यवधान डालने को दंडनीय अपराध बनाया गया।
    ​लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गायन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिससे राष्ट्रगीत को उसका खोया हुआ सर्वोच्च सम्मान मिला और देशवासियों को ‘वंदे मातरम’ का स्वाभिमान मिला।
    ​
    पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में 22 अगस्त को पहले ही निर्णय में ‘वंदे मातरम’ के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया गया है और आगामी कार्ययोजना तैयार की गई है। भाजपा के लिए यह विषय वोट बैंक की राजनीति से परे है। पार्टी का मानना है कि राष्ट्रगीत किसी दल की संपत्ति नहीं है और इसका सम्मान चुनावी गणित या वोट बैंक की सौदेबाजी से ऊपर है।
    ​भाजपा देश की राजनीति में किसी भी तरह के सांप्रदायिक दबाव का डटकर विरोध करती आई है और राष्ट्रगीत को किसी भी प्रकार से राजनीतिक या सांप्रदायिक दबाव के आगे झुकने नहीं देगी। पार्टी के लिए संसद और संविधान सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, वहां से पारित कानून को देश के प्रत्येक नागरिक को मानना ही चाहिए। लिहाजा कांग्रेस या अन्य किसी भी पार्टी की कार्य समिति का कोई भी प्रस्ताव देश की संसद द्वारा पारित कानूनों और संवैधानिक संरक्षण से ऊपर नहीं हो सकता।

    कहा, चूंकि एक लंबे समय तक देशवासियों को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान को लेकर अंधेरे में रखने के प्रयास किए गए। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता, देश के कोने-कोने में लोगों और विशेषकर युवाओं के बीच ‘वंदे मातरम’ का इतिहास, अर्थ और गौरवशाली विरासत पहुँचाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाएगी। जनता को बताएँगे कि देश के अंदर जिस राष्ट्रगीत से पूरे आजादी के आंदोलन को बल मिला, उस राष्ट्रगीत का आज कांग्रेस अपमान कर रही है, इसको हम निश्चित रूप से इस विषय को लेकर जनता के बीच जाएँगे। इस पूरे विषय पर भाजपा का मत स्पष्ट है: ‘वंदे मातरम’ समूचे भारत का है, माँ भारती की वंदना है और इसके सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है।
    ​
    वहीं इस दौरान हरीश रावत द्वारा वन्देमातरम को जेन जी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश बताने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें आश्चर्य होता है, इतने वरिष्ठ नेता इस प्रकार की बातों को कर रहे हैं। अच्छा होता, हरीश रावत जी सबसे आग्रह करते, वे कांग्रेस के बहुत वरिष्ठतम नेता हैं, आजादी के उन क्षणों को उन्होंने सुना होगा। इसलिए आजादी के इस गीत को सब लोगों को गाना चाहिए, इस प्रकार का आह्वान उनको अपने कार्यकर्ताओं में करना चाहिए।

    वहीं पत्रकारों द्वारा पूरा वंदे मातरम याद नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा, दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने वंदेमातरम के पूर्ण स्वरूप को देश से छिपाया। आज बेशक लोगों को कम छंद कंठस्थ होंगे। लेकिन जब प्रतिदिन गायन का अभ्यास होता रहेगा तो धीरे धीरे वंदे मातरम हमारे व्यवहार में समाहित हो जाएगा। उसमें भी सबसे महत्वपूर्ण है राष्ट्रगीत को सम्मान देने का, आप गायन नहीं कर सकते लेकिन अपनी सभी गतिविधियों को विश्राम देकर सम्मान में खड़े तो हो सकते हैं। लेकिन वो बात और है कि कांग्रेस पार्टी को इतना सम्मान देना भी स्वीकार नहीं, क्योंकि उनको वोट बैंक नाराज होने का डर है।

    पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, सह प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती हनी पाठक भी उपस्थित रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

    August 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

    August 24, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

    August 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

    August 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?