Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप: 22 मई से देहरादून में शुरू होगा क्रिकेट का धमाका, 16 टीमें और 10 लाख का इनाम
    • अब ऑनलाइन होंगे राशन कार्ड से जुड़े सभी काम, यूआरसीएमएस पोर्टल लागू
    • मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    • माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
    • लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन
    • सितारगंज में सीएम धामी की चेतावनी, धर्मांतरण कराने वाले जाएंगे जेल
    • हल्द्वानी में बिना पंजीकरण चल रहे होम स्टे पर प्रशासन सख्त, दो इकाइयों पर कार्रवाई की चेतावनी
    • विकासनगर में मां दो मासूम बेटियों संग शक्ति नहर में कूदी, दो युवकों ने बच्चियों की जान बचाई
    • राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल
    • उत्तराखंड: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान
    Sunday, May 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»सितारगंज में सीएम धामी की चेतावनी, धर्मांतरण कराने वाले जाएंगे जेल
    उत्तराखंड

    सितारगंज में सीएम धामी की चेतावनी, धर्मांतरण कराने वाले जाएंगे जेल

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सितारगंज। थारू राणा बुक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर जनजाति समाज की संस्कृति को खत्म करने के खतरे की ओर इशारा करते हुए चेताया और कहा कि धर्मांतरण करने कराने वाले जेल जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है ,ये इस लिए बनाया गया है कि थारू राणा बुक्सा जनजाति की संस्कृति सुरक्षित रहे, सनातन के रक्षक रहे महाराणा प्रताप के वंशज उनको मानने वाले अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि आपकी संस्कृति से जुड़ी हुई है और हमारी सरकार आपकी संस्कृति बचाने और संरक्षण के लिए वचनबद्ध है।

    श्री धामी ने फिर दोहराया कि देवभूमि उत्तराखंड में हरि नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जा करने का षडयंत्र रचा जा रहा था, हमने लैंड जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है 12 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई है। थूक जिहाद,लव जिहाद यहां नहीं चलेंगे।

    उल्लेखनीय है कि तराई क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण की घटनाओं के बाद धामी सरकार ने जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाए जाने के निर्देश दिए है।

    विकास योजनाएं

    मुख्यमंत्री श्री धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

    उन्होंने कहा की सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, विभिन्न मोटर मार्गों और मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद ऊधमसिंह नगर में किच्छा में लगभग 351 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डे के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गदरपुर एवं खटीमा बाईपास, खटीमा और किच्छा बस अड्डों, खेल स्टेडियमों, साइकिलिंग ट्रैक, एथलेटिक्स ट्रैक तथा औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान दी जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को पुनः प्रारंभ कर तराई क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। किसानों के हित में गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जो भी विकास कार्य प्रारंभ करती है, उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनता को समर्पित करती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और पारदर्शी प्रशासन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुआ है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    42वां उत्तराखंड गोल्ड कप: 22 मई से देहरादून में शुरू होगा क्रिकेट का धमाका, 16 टीमें और 10 लाख का इनाम

    May 17, 2026
    Read More

    अब ऑनलाइन होंगे राशन कार्ड से जुड़े सभी काम, यूआरसीएमएस पोर्टल लागू

    May 17, 2026
    Read More

    माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

    May 17, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    42वां उत्तराखंड गोल्ड कप: 22 मई से देहरादून में शुरू होगा क्रिकेट का धमाका, 16 टीमें और 10 लाख का इनाम

    May 17, 2026

    अब ऑनलाइन होंगे राशन कार्ड से जुड़े सभी काम, यूआरसीएमएस पोर्टल लागू

    May 17, 2026

    माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

    May 17, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?