खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना जगबुढ़ा पुल के पास हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 निवासी नमन मौर्या (27) और नावेद खान (29) बुधवार को बाइक से नेपाल गए थे। देर रात लौटते समय खटीमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
- मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
- साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
- वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
- 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
- ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर श्री शंभू पासवान जी ने किया शुभारंभ
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
- 55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
- बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा
- मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
Tuesday, September 29


