देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक युवक का शव आसन नदी के झूला पुल के नीचे मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी भूडपुर, नया गांव के रूप में हुई है। वह 20 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने उसी दिन कोतवाली पटेलनगर में दर्ज कराई थी। रविवार को शव मिलने के बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां उन्होंने उसकी पहचान की।
पुलिस के अनुसार, शव की तलाशी लेने पर युवक की जेब से सल्फास की गोली और एक ब्लेड बरामद हुआ है। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर नया गांव चौकी पुलिस और कोतवाली पटेलनगर की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की।
परिजनों के मुताबिक, महेंद्र सिंह डंपर चालक था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसके पास काम नहीं था। बेरोजगारी के चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और इसी दौरान उसकी शराब की लत भी बढ़ गई थी।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

