Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा
    • प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा
    • देहरादून में मौसम का यू-टर्न: बारिश, बर्फबारी और ठंड का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट
    • कैबिनेट विस्तार 2026: धामी टीम में 5 नए चेहरे, बदले समीकरण
    • धामी कैबिनेट विस्तार आज: 5 नए मंत्री, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
    • दून में नशे में धुत्त इनोवा चालक का तांडव: बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर, कार घर में घुसी
    • बड़ी राहत: सतपाल महाराज की तबीयत अब स्थिर, CM धामी ने लिया जायजा
    • मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन
    • 21 मार्च को नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    Friday, March 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में मौसम का यू-टर्न: बारिश, बर्फबारी और ठंड का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून में मौसम का यू-टर्न: बारिश, बर्फबारी और ठंड का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून: राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट ले ली है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट था, जिसका असर देखने को मिला है. कल से मौसम का दबाव कम तो पड़ेगा लेकिन कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी.
    उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई जो दिन चढ़ते चढ़ते मध्यम गति से लगातार होती जा रही है. आसमान ने करवट बदली और दिनभर बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकतम तापमान करीब 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक जा सकता है.
    राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में भी मौसम खराब बना हुआ है. रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की ख़बरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं, ओलावृष्टि और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.

    मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बताई गई थी जिसका असर देखने को मिल रहा है. तापमान में गिरावट ने लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास करवाया है और लोगों ने फिर से गर्म कपड़े बाहर निकाले हैं.
    मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल से मौसम मैदानी जिलों में साफ रहने की उम्मीद है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल खराब मौसम के दौरान पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्कता बरतें. खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है.
    कुल मिलाकर, उत्तराखंड में आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. देहरादून में बारिश और ठंड, जबकि पहाड़ों में बर्फबारी ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा

    March 20, 2026
    Read More

    प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026
    Read More

    मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा

    March 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा

    March 20, 2026

    प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा

    March 20, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?