Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
    • देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
    • मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
    • देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
    • उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
    • रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
    • लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
    • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
    Tuesday, June 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»कैबिनेट विस्तार 2026: धामी टीम में 5 नए चेहरे, बदले समीकरण
    उत्तराखंड देहरादून

    कैबिनेट विस्तार 2026: धामी टीम में 5 नए चेहरे, बदले समीकरण

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है।
    नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं और वर्तमान में 5 मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।
    इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, जबकि सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये तीनों गढ़वाल से हैं। जबकि कुमांउ से रेखा आर्य अल्मोडा और सौरभ यूएसनगर जिले से हैं। जिन नए मंत्रियों को शामिल किया है, उनमें मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा हरिद्वार जिले से आते हैं।
    खजानदास देहरादून, भरत चौधरी रुद्रप्रयाग और राम सिंह कैड़ा नैनीताल जिले से आते हैं। जो नए मंत्री बनाए गए हैं उनमें प्रदीप बत्रा और राम सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए। पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य कांग्रेस छोडकर चुनाव से पहले भाजपा में आए थे।
    एक नजर नए मंत्रियों के प्रोफाइल पर-
    मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
    2002 – पहली बार हरिद्वार से विधायक बने।
    2007, 2012, 2017 और 2022 – लगातार चुनाव जीतकर 5 बार विधायक बने।
    2007-2012 – भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे (खंडूड़ी और निशंक सरकार के दौरान)।
    2017-2021 – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
    12 मार्च 2021 – उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
    2022 – फिर से हरिद्वार सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने।
    खजान दास- राजपुर से विधायक, दलित चेहरा और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
    प्रदीप बत्रा -हरिद्वार के रुड़की से विधायक हैं। तीन बार के विधायक
    2012 – पहली बार रुड़की से विधायक बने।
    2017 – फिर से चुनाव जीता, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
    2022 – तीसरी बार रुड़की सीट से विधायक चुने गए।
    भरत चौधरी- रुद्रप्रयाग जिले से विधायक, जो कि दो बार विधायक रह चुके हैं। काफी सीनियर नेता हैं।
    रामसिंह कैड़ा -नैनीताल जिले के भीमताल से विधायक हैं। वे इससे पूर्व निर्दलीय भी विधायक जीतकर आए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

    June 30, 2026
    Read More

    देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार

    June 30, 2026
    Read More

    मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

    June 30, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

    June 30, 2026

    देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार

    June 30, 2026

    मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

    June 30, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?