नैनीताल 19 मार्च, 2026 सूवि-जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च, 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।
माननीय रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय रक्षामंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान
हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात माननीय रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराहन 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।*
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
- मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
- साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
- वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
- 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
- ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर श्री शंभू पासवान जी ने किया शुभारंभ
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
- 55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
- बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा
- मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
Tuesday, September 29


