नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई.
आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई. दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 30 गाड़ियों को तैनात किया गया है. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
इस हादसे में इमारत के अंदर मौजूद कई लोग धुएं के कारण फंस गए थे. राहत टीमों ने समय रहते लोगों को बाहर निकाला. हालांकि, धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने पर चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की टीमों को सहयोग करने लगे. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
- उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, सूचना विभाग ने दिए लंबित देयकों के भुगतान के आदेश
- रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पत्ति व महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- रायपुर में बुजुर्ग दंपति और महिला की हत्या, प्लंबर हिरासत में; विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने का आरोप
- मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
- चंडीगढ़ में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 118वीं बैठक संपन्न
- उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
- झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा में 7 क्लिनिक सील
- उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
- नेहरू कॉलोनी में मारपीट और हंगामा: यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में
Wednesday, October 7

