Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
    • साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
    • वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
    • 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
    • ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर श्री शंभू पासवान जी ने किया शुभारंभ
    • बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
    • 55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
    • बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा
    • मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
    • विकलांगता प्रमाणपत्र के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»धामी सरकार के 4 साल: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की विशाल रैली, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य
    उत्तराखंड

    धामी सरकार के 4 साल: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की विशाल रैली, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार साल पहले 23 मार्च को शपथ ली थी, सरकार के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं के जरिए जश्न मनाने का दौर चल रहा है ।
    हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हल्द्वानी में विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,नारायण दत्त तिवारी के बाद सबसे लंबे समय तक देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाले नेता बन चुके है। वे लगातार साढ़े चार साल से अधिक, सरकार का नेतृत्व कर चुके है।वे ऐसे नेता भी है जो स्वयं विधान सभा चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री बने क्योंकि उनके नेतृत्व में बीजेपी ने दोबारा सत्ता में न आने का मिथक तोड़ा।
    हल्द्वानी ,कुमायूं का प्रवेश द्वार है जहां 21 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने का कार्यक्रम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा मोतीराम बाबू राम इंटर कॉलेज मैदान में रखी गई है। जहां पूर्व में उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जनसभाएं हो चुकी है।
    जानकारी के मुताबिक जनसभा के लिए पच्चास हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए है। संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।
    खबर है कि संगठन ने 15 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों,दायित्वधारियों, विधानसभा क्षेत्र में टिकट के दावेदारों को भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिए गए हैं।
    ऐसा कहा जा रहा है कि ये दावेदारों का शक्ति परीक्षण है कि कौन कितना क्षेत्र में प्रभाव रखता हैं ,पार्टी और स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस विषय पर नजर रखे हुए है कि कौन कौन टिकट का दावेदार कितना कार्यकर्ताओं में और समाज में अपनी पकड़ रखता है।
    2027 में विधानसभा चुनाव है ,एक साल बचा है धामी सरकार और पार्टी संगठन चुनावी मोड में आ गए है। धामी सरकार की उपलब्धियां कैसे पब्लिक के बीच पहुंचे इसके लिए बड़े नेताओं की रैलियों का आयोजन किया जा रहा हैं।
    पार्टी सूत्रों के मुताबिक जानकारी के मुताबिक मैदानी क्षेत्र में दो बड़ी जनसभाओं के बाद अगली जनसभाएं श्रीनगर गढ़वाल, उत्तरकाशी,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ में प्रस्तावित है।

    फिलहाल बीजेपी चुनावी मोड में आ चुकी है, सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेजाने के साथ साथ पार्टी उन नेताओं पर भी नजर रख रही है जोकि विधान सभा चुनाव में टिकट के दावेदार है।ये भी तय है कि इस बार भी पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कई विधायकों के टिकट कट सकते है और नए युवा नेताओं को मौका दिया जा सकता है।

    खबर ये भी है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी विधानसभा सीटों पर दावेदारों के सर्वे भी शुरू करवा दिए है।

    बरहाल राजनाथ सिंह की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रक्षा मंत्री 21 मार्च को सुबह पहले बरेली आयेंगे उसके बाद नैनीताल घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह दिन में डेढ़ बजे सवा तीन बजे तक हल्द्वानी कार्यक्रम में रहेंगे उसके बाद बरेली वापसी करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

    September 29, 2026
    Read More

    साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

    September 29, 2026
    Read More

    वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

    September 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

    September 29, 2026

    साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

    September 29, 2026

    वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

    September 29, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?