देहरादून: बालावाला क्षेत्र में एक भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेच दिया गया। शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के कैलाश कॉलोनी निवासी विजय भूटानी और आरके पुरम निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मई 1997 को उन्होंने धर्मपुर निवासी मधुसूदन डबराल से बालावाला में 1800-1800 वर्ग फीट के दो प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद वे दिल्ली लौट गए। समय-समय पर अपनी जमीन देखने आते रहे। कुछ समय पहले जब वे दाखिल-खारिज के लिए गए तो पता चला कि मधुसूदन डबराल की पत्नी विजयलक्ष्मी डबराल ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 2012 और 2020 में ये प्लॉट टिहरी गढ़वाल निवासी सोहन सिंह भंडारी और सुमनलता को बेच दिए हैं। पीड़ितों ने इसके खिलाफ सिविल कोर्ट में स्टे हासिल कर लिया। आरोप है कि वर्ष 2024 में जब वे अपने प्लॉट पर गए तो वहां अवैध निर्माण किया जा रहा था। पीड़ितों ने विरोध किया तो मधुसूदन, विजयलक्ष्मी और एक अन्य महिला ने कोर्ट के स्टे को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज की और धमकाते हुए वहां से भगा दिया। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में मधुसूदन डबराल, उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी डबराल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य
- साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि
- वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
- 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
- ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर श्री शंभू पासवान जी ने किया शुभारंभ
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
- 55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
- बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या; दो भाइयों पर मुकदमा
- मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
- विकलांगता प्रमाणपत्र के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
Tuesday, September 29


