हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे होटल अमरदीप में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वे मीडिया के माध्यम से राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे जमरानी बांध परियोजना स्थल से गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

