Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में PRD जवानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, निदेशालय में तालाबंदी से कामकाज ठप; 365 दिन रोजगार की मांग पर अड़े जवान
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
    • विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू
    • अतिथि शिक्षकों को हर माह 35000 की जगह मिलेगी 57700 रुपए सैलरी, उत्तराखंड कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
    • हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, 2027 चुनाव का शंखनाद
    • हल्द्वानी में रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो निलंबित, डीएम ने की कार्रवाई
    • गुजरात में भीषण हादसा, उत्तराखंड के एक परिवार के 7 लोगों की मौत
    • आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
    • पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत
    • टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह के साथ संपन्न हुआ सातवां देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»राष्ट्रीय»सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी पर बनी सहमति
    राष्ट्रीय

    सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी पर बनी सहमति

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 4, 2025Updated:September 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई कई मुद्दों पर चर्चा

    अनंत आवाज ब्यूरो
    नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यापार निवेश और रक्षा सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी को बढ़ावा देने पर सहमति बनी और हरित व डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर पर समझौता हुआ। डिजिटल परिसंपत्ति नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के रिश्तों में हमारे राज्य भी अहम हिस्सेदार होंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी में, जब राष्ट्रपति थरमन भारत यात्रा पर आये थे, वे ओडिशा भी गए थे। पिछले एक साल में ओडिशा, तेलंगाना, असम और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंगापुर जा चुके हैं। गुजरात का जीआईएफटी सिटी, हमारे स्टॉक मार्केट को जोड़ने का एक और नया सेतु बना है। गत वर्ष हुए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी समझौते ने रिसर्च और विकास को भी नई दिशा दी है। ‘सेमीकॉन इंडिया’ कांफ्रेंस में सिंगापुर की कंपनियों का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना, यह अपने आप में एक बड़ी बात है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चेन्नई में, सिंगापुर एक राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में सहयोग देगा। यह सेंटर उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में स्किल्ड मैनपावर तैयार करेगा। प्रौद्योगिकी और नवाचार हमारी साझेदारी के मजबूत स्तंभ है। हमने तय किया है कि एआई, क्वांटम और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकि में सहयोग को बढ़ाया जायेगा। आज स्पेस सेक्टर में हुए समझौते से अन्तरिक्ष विज्ञान क्षेत्र सहयोग में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। हमने निर्णय लिया है कि हमारे युवाओं की प्रतिमा को जोड़ने के लिए, इस साल के अंत में, भारत-सिंगापुर हैकाथॉन का अगला राउंड किया जायेगा।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ‘यूपीआई’ और ‘पे नाउ’, हमारे डिजिटल कनेक्टिविटी के सफल उदाहरण हैं। प्रसन्नता का विषय है कि इसमें 13 नए भारतीय बैंक्स जुड़े हैं। आज हरित और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर के लिए हुए समझौते से, समुद्रतटवर्ती सेक्टर में हरित ईंधन आपूर्ति श्रृंखला और डिजिटल पोर्ट क्लियरेंस को बल मिलेगा। भारत अपने पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी से काम कर रहा है। इसमें सिंगापुर का अनुभव अत्यंत उपयोगी है। आज हमने सिंगापुर की कंपनी एसपीए इंटरनेशनल द्वारा विकसित, भारत मुंबई कंटेनर टर्मिनल चरण-2 का उद्घाटन किया। यह हमारे कंटेनर हैंडलिंग की क्षमता को और बढ़ाएगा।

    उन्होंने कहा कि सिंगापुर हमारी एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम आसियान के साथ सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के संयुक्त विज़न को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। आतंकवाद को लेकर हमारी समान चिंताएं हैं। हम मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लड़ना सभी मानवतावादी देशों का कर्तव्य है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के लोगों के प्रति संवेदना, और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए, मैं प्रधानमंत्री वॉन्ग और सिंगापुर सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    गुजरात में भीषण हादसा, उत्तराखंड के एक परिवार के 7 लोगों की मौत

    November 22, 2026
    Read More

    पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, नीतीश कुमार को लगाया गले

    November 21, 2026
    Read More

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    November 14, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में PRD जवानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, निदेशालय में तालाबंदी से कामकाज ठप; 365 दिन रोजगार की मांग पर अड़े जवान

    November 22, 2026

    विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

    November 22, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?