Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न
    • हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान
    • सीएम धामी की मंजूरी: राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों के लिए बढ़ी अवधि
    • टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण
    • धामी सरकार में दायित्वों का पिटारा खुला: चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की लगी लॉटरी
    • अल्मोड़ा: पति बना हैवान! डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
    • हल्दूचौड़ में सनसनी: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती
    • पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत
    • देहरादून फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर STF का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Friday, June 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून : क्रूज नौकरी का झांसा: 11 छात्रों से 52 लाख की ठगी
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून : क्रूज नौकरी का झांसा: 11 छात्रों से 52 लाख की ठगी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। होटल मैनेजमेंट के छात्रों और युवाओं को क्रूज शिप तथा विदेशी जहाजों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में देहरादून के प्रेमनगर थाने में झारखंड निवासी दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    11 युवाओं से 52 लाख रुपये की ठगी

    जानकारी के अनुसार, होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएशन डिग्री धारक 11 युवाओं से विदेश में क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 52 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि झारखंड निवासी दंपत्ति ने युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया और यूएई भेज दिया, जहां वे कई दिनों तक फंसे रहे।

    बाद में किसी तरह सरकार की मदद से सभी युवा भारत लौटे। इसके बाद इंस्टीट्यूट प्रबंधन की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

    इंस्टीट्यूट प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज

    एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि नंदा चौकी स्थित मां गंगे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज (एमजीआईएचएम) के उपाध्यक्ष शंकर सिंह अधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झारखंड की बीबीएसएम ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिए यह ठगी की गई, जिसे नीतीश कुमार और उसकी पत्नी एस कुमारी संचालित करते हैं।

    विदेश भेजने के नाम पर फर्जी प्रक्रिया

    आरोप है कि कंपनी ने कॉलेज और छात्रों से संपर्क कर उन्हें विदेश में क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर दुबई और मलेशिया भेजा गया।

    वहां पर उन्हें बताया गया कि उनका वीजा जल्द ही रोजगार वीजा में बदला जाएगा, जिसके लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं के नाम पर और पैसे वसूले गए। कंपनी ने हवाई टिकट, होटल ठहराव और छोटी समुद्री यात्राओं के जरिए भरोसा भी कायम किया।

    विदेशों में फंसे छात्र और बाद में वापसी

    बताया गया कि करीब एक महीने पहले पांच लोग मलेशिया में फंसे थे, जबकि छह अन्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हुए थे। इसके अलावा कुछ छात्र मुंबई और दिल्ली में आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे।

    हालांकि, कॉलेज प्रबंधन की मदद से सभी युवाओं को सुरक्षित भारत वापस लाया गया।

    मानव तस्करी और विदेशी संपर्कों की जांच

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के कुछ विदेशी संपर्कों की भी जांच की मांग की गई है। मुख्य आरोपी के पाकिस्तान में रहने वाली नायला नामक महिला से संपर्क होने का भी दावा किया गया है, जबकि उसके ड्राइवर के बांग्लादेशी होने की बात कही गई है।

    इन तथ्यों के आधार पर मामले में मानव तस्करी और संगठित वित्तीय अपराध की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    June 5, 2026
    Read More

    दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

    June 5, 2026
    Read More

    टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण

    June 5, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    June 5, 2026

    दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

    June 5, 2026

    टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण

    June 5, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?