पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गुरना के पास कैंटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक आज 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान
- चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: महाराज
- महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
- गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
- होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
- चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
- CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
- दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
Friday, March 6

