Author: Aarogya Ganga

भूने हुए चने अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, हाई फाइबर और हाई प्रोटीन कंटेंट के कारण डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं, जानिए कैसे… डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाइयां ही काफी नहीं हैं. अन्य सावधानियां भी जरूरी हैं. खास तौर पर, खान-पान में बड़े बदलाव जरूरी हैं. ऐसे में, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. नियमित व्यायाम भी ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि भुने हुए चने खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. आज की खबरों…

Read More

मुक्तेश्वर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों की ओर से रात के अंधेरे में जमीनों को खुर्दबुर्द करने और अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं की भनक तक तहसील प्रशासन को नहीं लग पा रही है। जानकारी के अनुसार मुक्तेश्वर के सरगाखेत अस्पताल के समीप शनिवार रात अवैध रूप से मशीन चलाकर खनन करने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, खनन से निकला मलबा सड़क किनारे कलमट पर डाल दिया गया, जिससे भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिरने के कारण बांज के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने…

Read More

साइबर सुरक्षा आज देश के सामने बड़ी चुनौती है। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी आगे बढ़ाने से पहले थोड़ा थमें, सोचें-समझें और सही होने पर ही इसे आगे बढ़ाएं। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि देश सर्वोपरि है। ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने रविवार को झाझरा में स्थित जनजातीय दून संस्कृति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि इस राज्य ने देश को…

Read More

उत्तराखंड के काशीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही पति ने 50 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी थी। रकम न मिलने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवक से हुई थी, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। शादी के बाद पति…

Read More

लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर 13 घंटे तक रहे निशुल्क देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कीं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में वाहनों के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोडी बैरियर को 9 नवंबर को प्रातः 5 बजे से सायं 6 बजे तक निशुल्क रखने के आदेश दिए थे। इस अवधि में किसी भी निजी, वाणिज्यिक या अन्य वाहन से टोल टैक्स…

Read More

हल्द्वानी का बनभूलपुरा साइबर ठगी का नया केंद्र बन रहा है। दुबई में बैठा मुख्य सरगना ‘रौलेक्स’ यहां के युवकों को ‘स्लीपर सेल’ की तरह इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन करवा रहा है। हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में साइबर ठगी का एक बड़ा और संगठित रैकेट सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि विदेश में बैठा एक शातिर साइबर ठग यहां के सीधे-सादे और कम पढ़े-लिखे युवकों का इस्तेमाल ‘स्लीपर सेल’ की तरह कर रहा है। जांच के अनुसार, दुबई में बैठा मुख्य सरगना, जिसका नाम प्रियांशु उर्फ रौलेक्स है, बनभूलपुरा के युवकों को निशाना…

Read More

देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह की अद्धितीय नेतृत्व क्षमता व अचूक रणनीति का असर एक बार फिर देखने को मिला जिसको देखकर सब यही कह रहे ही कि कप्तान हो तो ऐसा। आपको बता दे कि विगत 09 दिनों के अंतराल में दून पुलिस ने विधानसभा के विशेष सत्र के साथ – साथ महामहिम राष्ट्रपति भारत, प्रधानमंत्री भारत सरकार के भ्रमण कार्यक्रम व रजत जयंती रैतिक परेड जैसे बड़े आयोजनों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराया गया। उत्तराखंड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एफआरआई में आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के…

Read More

थराली: रविवार दोपहर 2:42 बजे उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। थराली और बागेश्वर जिले से सटे क्षेत्रों में अचानक आई इस हलचल से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है…लेकिन लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई और इसका केंद्र बिंदु बागेश्वर में 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। ग्वालदम क्षेत्र में झटके अधिक महसूस किए गए। नंदकिशोर जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, चमोली ने कहा कि भूकंप का केंद्र…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा के महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश को 8260.72 करोड़ की विकास योजनाओं की भारी-भरकम सौगात देकर कर एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है और हमेशा रहेगा। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब…

Read More

पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और उत्तराखंड सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती पर देहरादून में पीएम मोदी की मौजूदगी में उत्तराखंड को हवाई अड्डे विस्तार को लेकर बड़ी सौगात मिली. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. सरकार की मानें तो यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

Read More

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. इस बार सहसपुर क्षेत्र में कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. विकासनगर: पछवादून क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ताजा हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर के पास हुआ है. जहां एक कार पेड़ से जा टकराई. हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि, दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया…

Read More

सौंग बांध और जमरानी बांध परियोजनाओं से होगी पेयजल आपूर्ति 100.67 करोड़ से होगा चौरासी कुटिया का पुनरोद्धार देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापन के रजत जयंती वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने लगभग ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई विभाग की ₹2491.96 करोड़ लागत की सौंग बांध पेयजल परियोजना और ₹2584.10 करोड़ की जमरानी बांध पेयजल परियोजना प्रमुख हैं। देहरादून व टिहरी जनपद में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून जनपद में 150 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति होगी। परियोजना में 130 मीटर…

Read More

देहरादून।  कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 6 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई नगदी और देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष रावत और राजू के रूप में हुई है, जो नशे के आदी हैं। आरोपी राजू पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों के आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने नशे की लत के चलते चोरी…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी 9 नवंबर यानि आज उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे. देहरादून: रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर यानि आज उत्तराखंड वासियों को कई बड़ी सौगात देंगे. यह सौगात न केवल स्थानीय लोगों के लिए होगी बल्कि यहां आने वाले भक्तों के लिए भी होगी. नौ दिनों से चल रहे उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम की रौनक प्रदेशभर में देखने के लिए मिल रही है. आज सबसे बड़ा कार्यक्रम राजधानी देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर के मैदान में आयोजित होगा. जिसमें पीएम…

Read More

कालाढूंगी (हल्द्वानी)। सड़क पर लावारिस पशु से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। आज मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी वार्ड नंबर-2 निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र सिंह गुर्रो बीते गुरुवार को बाइक से रामनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमोला के पास अचानक सड़क पर आए जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत…

Read More

रजत जयंती समारोह में सभी आम ओ खास की रहेगी शिरकत, पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में छात्र देख सकेंगे राज्य की तरक्की की उभरती हुई तस्वीर, राज्य के विकास में छात्र भी बन सकेंगे साझीदार। देहरादून। रजत जयंती समारोह में सभी आम ओ खास शिरकत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्य के हजारों छात्र देख सकेंगे राज्य की तरक्की की उभरती हुई तस्वीर। राज्य के विकास में छात्र भी साझीदार बन सकेंगे। रजत जयंती समारोह सरकारी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। राज्य निर्माण कितने संघर्ष और…

Read More