Author: Aarogya Ganga

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चमोली जिले के Bharadisain में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Agniveer Cadets के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधे बातचीत करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्निवीर कैडेट्स और स्थानीय युवा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना और अनुशासन का विकास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में सेवा देने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है और इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। Agniveer…

Read More

कहा प्रदेश की जनता कांग्रेस के चरित्र को जानती है देहरादून/गैरसैंण। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पर उनके बयान को लेकर लेकर विपक्ष जानबूझ कर हो हल्ला कर रहा है। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण से मेरा आशय यह था कि भराड़ीसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी है लेकिन लेकिन उससे नीचे गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के लिए पर्यटन डेस्टिनेशन के साथ-साथ अन्य अवस्थापना सुविधाओं का निर्माण किया जाये। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सकें। श्री महाराज ने कहा…

Read More

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध और प्रगतिशील लोकगायक दीवान कनवाल के आकस्मिक निधन पर राजनीति और कला जगत में शोक का माहौल है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने उनके देहावसान पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति करार दिया है। तिवारी ने कहा कि दीवान कनवाल केवल एक गायक नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले विचारक भी थे।   अपने शोक संदेश में पी.सी. तिवारी ने कहा कि दीवान कनवाल ने अपनी सशक्त आवाज़ और संवेदनशील अभिव्यक्ति के माध्यम से उत्तराखंड की…

Read More

व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित देहरादून/ गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित होने से होटलों, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है। श्री महाराज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, विशेषकर पश्चिम एशिया में तनाव (ईरान-इजराइल संघर्ष), के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव…

Read More

देहरादून: मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में फैली दहशत राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाउवाला स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जंगल में पड़े एक बोरे से तेज बदबू आने लगी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है…

Read More

आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का तीसरा दिन है। आज बजट पर चर्चा के साथ ही कई विधेयक पास होंगे। लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी की तैयारी भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने सवाल किया कि कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई?…

Read More

देहरादून: बालावाला क्षेत्र में एक भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेच दिया गया। शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   दिल्ली के कैलाश कॉलोनी निवासी विजय भूटानी और आरके पुरम निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मई 1997 को उन्होंने धर्मपुर निवासी मधुसूदन डबराल से बालावाला में 1800-1800 वर्ग फीट के दो प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद वे दिल्ली लौट गए। समय-समय पर अपनी जमीन देखने आते रहे। कुछ समय पहले जब वे दाखिल-खारिज के लिए गए तो…

Read More

हल्द्वानी। चार दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था। अब तक नहीं मिला है। मंगलवार सुबह खाना बनाते-बनाते गैस खत्म हो गई। बच्चों को चाऊमीन-मोमो खिलाए। मेरी माता जी की बरसी चल रही है, इसलिए मैं बाहर का भी खाना नहीं खा सकता हूं। पता नहीं कब सिलिंडर मिलेगा। यह कहना है रमेश सुयाल का।   वह इकलौते नहीं हैं, जिन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। शहर के होटल और रेस्तरां संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर भी मिलने में परेशानी होने लगी है। इससे पर्यटन भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।   मध्य पूर्व में चल रहे ईरान और…

Read More

अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र के निकटवर्ती मनान में रविवार को एक युवक की कोसी नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को डूबता देख तुरंत बचाव का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।   अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।…

Read More

संस्कृति मंत्री ने सदन को बताया कि यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के लिए चल रही हैं तैयारियां देहरादून/ गैरसैंण। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा के प्रथम सत्र 2026 के दूसरे दिन सदन में विधान सभा सदस्य बृजभूषण गैराला द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में कहा कि हिमायली कुंभ के नाम से प्रसिद्ध श्री नंदादेवी राजयात्रा जिसका प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजन होता है। उससे सम्बन्धित सभी तैयारियां विभिन्न स्तरों से की जा रही हैं।   धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पूर्ति विभाग के एडिशनल कमिश्नर पी.एस. पांगती ने बताया कि मुख्य स्रोत से पर्याप्त गैस सप्लाई नहीं मिलने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे प्रदेश में स्टॉक की कमी हो गई है।   अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध सीमित स्टॉक को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। हालांकि आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने के लिए अस्पतालों और शिक्षण…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व उपनल कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सरकार ने बजट में 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं…

Read More

देहरादून। झंडेजी मेले के तीसरे दिन दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह संगत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।   मंगलवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर से सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई नगर परिक्रमा में संगतें शमिल हुई।   दरबार साहिब की जय…, झंडेजी महाराज की जय….आदि के जयकारे लगाए। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची।   यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया। एसजीआरआर बिंदाल से…

Read More

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. बीते दिन रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर तांडव मचाया, जिसका रूह कंपा देने वाला वीडियो अब सामने आया है. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला में सोमवार शाम को मार्बल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती और खुद ट्रक का चालक घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। हालांकि, फिलहाल कहीं वर्षा की सूचना नहीं है। इस बीच पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से तीन से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही वर्षा के आसार हैं। इस पूरे सप्ताह पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह धूप खिली। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल भी मंडराने लगे। शाम को बादलों के डेरे…

Read More

पौड़ी। पौड़ी जिले के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई, वहीं गुस्साए लोगों ने वन विभाग और प्रशासन के कर्मचारियों को पंचायत घर में रोककर गुलदार को मारने की मांग उठाई है।   घर लौटते समय गुलदार ने किया हमला जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी क्षेत्र के जामलाखाल निवासी 47 वर्षीय प्रकाश लाल इंटरलॉकिंग का काम करके शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान…

Read More