यह काॅन्क्लेव इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से होगा, जिसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी रहेगी। नए साल में उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड ट्रैवल काॅन्क्लेव होगा। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें देशभर के हितधारक शामिल होंगे व वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन पर जोर दिया जाएगा।शनिवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें काॅन्क्लेव के आयोजन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।…
Author: Aarogya Ganga
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कल अचानक मौसम बदला और शीत दिवस जैसी स्थिति हो गई। दिनभर चली सर्द हवाओं ने ठंउ मं इजाफा कर दिया है। आज भी कई जगहों पर सुबह कोहरा छाया रहा। मैदानी इलाकों में शनिवार को हुई कड़ाके की ठंड के बाद से हर किसी के मन में यह सवाल था कि आखिर अचानक बिना बारिश के इतनी ठंड कैसे हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ की सर्द हवाएं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पहुंची। जिसके चलते कोहरे मात्र से शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई। मौसम विज्ञान केंद्र…
Haridwar District Bar Association Election Results: बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर देर रात तक मतगणना चली। इसके बाद नतीजे जारी किए गए। जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदीप पालीवाल ने शनिवार देर रात चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ ने 115 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और रात करीब नौ बजे तक चली। इसके बाद सभी पदों पर विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए…
उत्तराखंड के रामनगर में रविवार को टूरिस्ट्स को भालू दिखा। रामनगर तराई पश्चिम वन प्रभाग के प्रसिद्ध फोटोजोन पर्यटन क्षेत्र में सफारी पर निकले टूरिस्टों को सुबह स्लॉथ बियर दिखाई दिया। इस अप्रत्याशित दृश्य ने पर्यटकों को उत्साहित कर दिया। नेचर गाइड मनोज चंदोला ने बताया कि आज सुबह वे पर्यटकों के साथ फोटोजोन पर्यटन क्षेत्र में थे। इसी दौरान जंगल के भीतर स्लॉथ बियर दिखा। पर्यटकों ने शांत वातावरण में सुरक्षित दूरी से इस वन्यजीव को देखा और अपने कैमरों में कैद किया। नेचर गाइड बोले- भालू के दिखने से टूरिस्ट बढ़ेंगे चंदोला के अनुसार, फोटोजोन क्षेत्र जीव-जंतुओं की…
नैनीताल के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने…
कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन: मुख्यमंत्री ‘ मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस प्रयास उत्तराखंड में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी और तीन लाख तक ब्याजमुक्त ऋण पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट और सुगंध फसलों से किसानों को मिल रही नई पहचान कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का…
मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें विभागों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों, उनकी आवश्यकताओं और सामने आ रही चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गंभीर समस्या है, जिसके समाधान के लिए सभी विभागों को समन्वय के…
हल्द्वानी: पुलिस की सख्ती के बाद भी उत्तराखंड में रईसजादों की स्टंटबाजी कम नहीं हो रही है. स्टंटबाजी के चक्कर में रईसजाद न सिर्फ अपना जीवन खतरे में डाल रहे है, बल्कि सड़कों पर चल रहे अन्य लोगों की जान को कई बार मुश्किल में डाल देते है. ऐसे ही एक वीडियो नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से सामने आया है. हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर आंधी रात को थार से स्टंटबाजी की गई. वीडियो सामने एक बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया. उत्तराखंड में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के कारण कई बार युवाओं को अपनी जान के हाथ…
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए एवं देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रस्तुत मांगों…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए।…
खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी, अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री *देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है* *अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से राज्य बन रहा खेल महाशक्ति* देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल…
हरिद्वार: अर्धकुंभ 2027 मेले के लिए बनने जा रहे नए गंगा घाटों में अब ग्रीन घाट भी बनाए जाएंगे. शुक्रवार को एनएमसीजी यानी नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और घाटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीम के समक्ष कई प्रस्ताव भी रखे गए. इन प्रस्तावों को एनएमसीजी में भेजा जाएगा. वीआईपी घाट और सीसीआर घाट के नजदीक ही ग्रीन घाट बनाए जाएंगे. इन घाटों को बनाने के लिए इको फ्रेंडली मैटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी गंगा घाट…
देहरादून में एलएलबी कर रहे 19 साल के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अंशू गुप्ता उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी का बीए-एलएलबी फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसकी मौत अब सिर्फ आत्महत्या नहीं, बल्कि एक संदिग्ध हादसे के तौर पर भी देखी जा रही है। शुरुआती जांच और परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, अंशु संभवतः पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा…
देहरादून, दिनांक 20 दिसंबर 2025 (सू वि), जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त विधानसभाओं में चल रहे मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण…
उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) पर पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। शासन ने राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) में पाडली के समीप 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन में अपर सचिव विनीत कुमार की…
Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 20 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
