उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण को लेकर भी एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. देहरादून: लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद पहाड़ी राज्य उत्तरांचल यानी उत्तराखंड मिला. राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर जहां सरकार एक तरफ रजत जयंती वर्ष के रूप में राज्य स्थापना दिवस मना रही है तो वहीं उत्तराखंड राज्य का गठन के लिए बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को लेकर भी राज्य सरकार बड़ी तैयारी कर रही है. उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल ने बताया कि स्वाभाविक रूप से यह सर्वाधिक और सर्वसाधारण सत्य है कि…
Author: Aarogya Ganga
प्रदेशभर में हर साल इगास व बग्वाल लोकपर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. देहरादून: राज्य स्थापना को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार, प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य रूप से अगले एक साल तक प्रदेश भर में बृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. जिसकी शुरुआत उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बग्वाल के साथ ही शुरू हो जाएगी. दीपावली त्यौहार के 11वें दिन उत्तराखंड राज्य में बूढ़ी दीपावली यानी इगास का आयोजन किया जाता…
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित भागीरथी धाम के समीप एक बच्चे के गंगा में डूबने की खबर है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शाम तक बच्चे का सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ शाम करीब 4 बजे गंगा नदी में नहाने गया था। बताया गया कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण वह अचानक गहराई में चला गया और…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान राजा शानू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को…
राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सड़क हादसों में आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी चौक के पास आज सुबह चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया. बस के कुचलने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आईएसबीटी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम भेजा. साथ ही बस चालक को हिरासत और बस को कब्जे में लिया. वहीं…
हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने विपक्ष की तारीफ कर उत्तराखंड के विकास में बड़ा योगदान बताया है। उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की रही है बड़ी भूमिका: गणेश जोशी बता दें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की बड़ी भूमिका बताई है। जोशी ने कहा कि राज्य में विकास में कांग्रेस की भी बड़ी भूमिका रही है। एनडी तिवारी ने दिया विकास में अहम योगदान: जोशी मंत्री गणेश जोशी ने आगे कहा कि उत्तराखंड…
उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार को ऋषिकेश और पूरे गढ़वाल मंडल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस चक्का जाम के कारण बसें, टैक्सियाँ, जीप और अन्य व्यावसायिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। कई लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच सके। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधन न मिलने से परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें परिवहन महासंघ…
जिला प्रशासन देहरादून की पहल; एम्स ऋषिकेश के सहयोग से एकीकृत परामर्श, उपचार और पुनर्वास सुविधा उपलब्ध देहरादून। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नशामुक्त उत्तराखंड की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। उत्तर भारत का पहला राजकीय “मॉडल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र” रायवाला में स्थापित किया गया है, जिसका संचालन 1 नवम्बर से शुरू होगा। यह नशा मुक्ति केंद्र एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी से लैस है और यहां एक ही नंबर पर परामर्श, चिकित्सा उपचार एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसका संचालन “सोसायटी प्रमोशन ऑफ यूथ एण्ड मासेस” संस्था द्वारा किया जाएगा, जिसे जिलाधिकारी ने मात्र दो माह में चयनित कर केंद्र…
कालसी चकराता मोटर मार्ग पर अचानक से ही वाहन के पीछे लदी पराली मे आग लग गई. विकासनगर: कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ के समीप पराली से भरी चलती यूटिलिटी में आग लग गई. वाहन में आग लगने के बाद सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जल गई है. मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया. इन दिनों पछूवादून मे धान की कटाई पूरी कर ली गई है. खेतों से ग्रामीण किसान अपने पशुओं के लिए चारा,पराली वाहनों में लोड कर गांव ले जा रहे हैं. पिछले कुछ…
6 नवंबर को हल्द्वानी में रजत जयंती कार्यक्रम होगा. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं. रामनगर: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है. राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 6 नवंबर को होगा. इसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान…
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रंम के मौके पर पीएम मोदी दौरा करेंगे. देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल का वक्त पूरा हो रहा है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वें वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बनाना चाहती है. जिसके लिए प्रदेश भर में तमाम बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. खास बात यह है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पहुंचेंगे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की तारीख फाइनल हो गई है. पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे. पहले तय कार्यक्रम के…
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई। दो अज्ञात युवकों ने व्यापारी से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पार्षद के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, मुखानी निवासी भवान सिंह की मटरगली में जूते की दुकान है। बताया गया कि बुधवार दोपहर वे किसी काम से पैदल बद्रीपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनका पीछा करने लगे। आईजी कैंप कार्यालय के पास स्थित मंदिर के समीप दोनों युवकों ने व्यापारी को घेर…
नैनीताल।लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) जिसका उद्देश्य एकता और अखंडता का संदेश फैलाना देना है, का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मैराथन और दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल हैं भारतीय जनता पार्टी नैनीताल द्वारा भी नैनीताल में भी 31 अक्टूबर, 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी आज तैयारी बैठक नैनीताल क्लब में हुई, बैठक में यह तय हुआ कि सरदार बल्लभभाई पटेल के जयंती पर आयोजित मैराथन को मल्लीताल फ्लैट्स DSA में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ की मल्ला जोहार घाटी से कैलास मानसरोवर की ऐतिहासिक यात्रा को फिर से शुरू करने के प्रयासों की घोषणा की। मिलम में CM ने ITBP जवानों का हौसला बढ़ाया। पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम से एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पिथौरागढ़ की मल्ला जोहार घाटी से कैलास मानसरोवर की ऐतिहासिक एवं पौराणिक यात्रा को पुनः प्रारंभ करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएँगे। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित मिलम गाँव पहुँचकर यह बात कही। उनका यह बयान…
देहरादून में 6 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 30 से अधिक कंपनियां योग्य युवाओं का चयन करेंगी, जबकि 40 से ज्यादा कंपनियां देश-विदेश से इसमें प्रतिभाग करेंगी। मुख्य बिंदु: स्थान: आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून तारीख: 6 नवंबर 2025 आयोजक: सेवायोजन कार्यालय, देहरादून पंजीकरण: सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जा सकता है योग्यता: 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उद्देश्य: राज्य के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना यह मेला आईटी, मार्केटिंग, सेल्स, टेक्निकल, हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर सहित कई क्षेत्रों की नामी कंपनियों के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने…
देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश के क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार…

