Haldwani News: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति जी के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे। दिनांक 3 नवंबर 2025 को समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे। इस…
Author: Aarogya Ganga
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी विधानसभा को संबोधित, शाम को नैनीताल जाएंगी, राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर होंगी शामिल, नीम करौली बाबा के करेंगी दर्शन देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज वे सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ उत्तराखंड की नई विकास यात्रा को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी राष्ट्रपति का स्वागत भाषण देंगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और…
देहरादून । भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग राज्य में 51 नए खनन पट्टों की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पट्टों के माध्यम से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व मिलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर सहित विभिन्न जिलों में 45 पट्टे पांच हेक्टेयर से कम तथा छह पट्टे पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के होंगे। इन पट्टों से लगभग 43 लाख घनमीटर पत्थर व रेता निकाला जाएगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पांच हेक्टेयर वाले पट्टों के लिए पांच वर्ष और पांच हेक्टेयर से…
रुद्रपुर। पंतनगर में ठेकेदारी का काम करने वाला एक युवक तीन माह से रहस्यमय तरीके से लापता है। पिता का कोई सुराग न मिलने पर अब उसकी दो मासूम बेटियां अपने चाचा के साथ उसकी तलाश में निकल पड़ी हैं। दोनों बच्चियां हाथों में पिता की तस्वीर लिए सड़क-सड़क घूमकर लोगों से उनके बारे में पूछ रही हैं। जानकारी के अनुसार, महादनपुर सिहुलिया सुकरौली बाजार थाना हाटा, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी शत्रुघ्न मदेशिया पंतनगर में पत्नी किरन और दो पुत्रियों के साथ रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। करीब तीन माह पहले वह पत्नी को ससुराल छोड़ने के लिए कुशीनगर…
हरिद्वार: घर से स्कूल के लिए निकली गायब हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने यूपी के मथुरा से 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर को रूड़की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी क्रमशः 12 और 14 वर्षीय बेटियां और उनकी एक दोस्त सुबह घर से स्कूल के जाने और रात होने के बाद भी वापस नही आने की बात कहकर उनके खोज की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्च्यिों की तलाश…
देहरादून: राज्य में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिसके तहत जनपदवार रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन पत्र आमंत्रित की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि वर्तमान में प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 2100 पद रिक्त हैं, जिनमें से लगभग 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्व से ही उच्च न्यायालय में निर्णयाधीन है। इन पदों को छोड़कर शेष 1649 रिक्त पदों…
IND-W vs SA-W World Cup Final: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप फाइनल में 52 रनों से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीत लिया है. हैदराबाद : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है. आज नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.3…
वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र लिया गया निर्णय महामहिम राष्ट्रपति महोदय के 3 नवंबर 2025 को प्रस्तावित देहरादून दौरे के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के 24 स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। पहले शनिवार रात 20 स्कूलों में छुट्टी की गई थी। जबकि, रविवार शाम को इसमें चार और स्कूल जोड़ दिए गए। यह निर्णय वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित यातायात व्यवधानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश में कहा…
रामनगर में पुलिस ने कैंटर से 44 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही पुलिस ने गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. रामनगर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक कैंटर वाहन से 44 किलो से अधिक गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद किए गए गांजे की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्रा में गांजा बरामद…
सुरक्षा, परंपरा और हिमालयी वास्तुकला के संगम से समृद्ध हुआ राष्ट्रपति निकेतन परिसर देहरादून। माननीय राष्ट्रपति ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुर रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पार पुल ने अब राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹9 करोड़ की…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई, जबकि 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन की विविध वनस्पतियों पर आधारित दो पुस्तकें ‘फ्लोरा ऑफ राष्ट्रपति भवन’ एवं ‘मेडिसिनल प्लांट्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ की प्रतिलिपियाँ भी…
देहरादून: राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को हिमालयन संस्कृति सभागार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और सचिव वीवीआरसी पुरूषोत्तम के निर्देशन में पशुपालन प्रदर्शनी का शुभारंभ निदेशक पशुपालन डॉ. उदय शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नौटियाल ने बताया कि नौ नवंबर तक प्रदेश में दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड, पांच सौ सीएम राज्य पशुधन मिशन पत्र और दो सौ ग्राम्य गो सेवकों का चयन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड…
खटीमा: मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के बंद बोरे में एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है…जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। सूचना के अनुसार रविवार तड़के शिव कालोनी नौगवांठग्गू निवासी रवि देव ने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसआई ललित मोहन रावल, एसआई पंकज महर और एसआई विजय बोहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्लास्टिक के बंद बोरे…
शनिवार दोपहर कॉलटैक्स के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में गिर कर बहने की सूचना मिली थी. रुद्रपुर: काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में एक मजदूर के गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद देर रात तक काठगोदाम पुलिस ने सिंचाई विभाग, जलपुलिस और फायर पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया. रातभर की मेहनत के बाद भी मजदूर का कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया. 24 घंटे बाद नहर में बहे राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ. है. काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित कॉलटेक्स में नहर में गिर कर एक मजदूर के बहने की…
पतंजलि विश्वविद्यालय के सुनहरे अक्षरों में आज लिखा जाएगा ऐतिहासिक पल, राज्यपाल, सीएम धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करने के लिए कार्यक्रम के तहत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ पीठ पहुंची।” इससे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंची। जहां पर गवर्नर जनरल गुरमीत सिंह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई हैं। वहीं…
नैनीताल में 3 और 4 नवंबर को ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित – राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू नैनीताल।जनपद नैनीताल में 3 और 4 नवंबर 2025 को माननीय राष्ट्रपति भारत गणराज्य के भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा कारणों से पूरा नैनीताल जिला “Drone–No Fly Zone” घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, कैमरा ड्रोन, या फोटोग्राफी ड्रोन को उड़ाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। नैनीताल पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। “किसी भी…
