मंदिर का शिखर हुआ क्षतिग्रस्त ऋषिकेश। आस्था पथ किनारे शिव मंदिर पर सुबह बिजली गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। ऋषिकेश में भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आस्था पथ किनारे एक आश्रम के शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं आवास विकास स्थित झूलेलाल के मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वीरभद्र रोड स्टेडिया गली नंबर 3 स्थित अजात आश्रम निवासी राजेंद्र गिरी ने बताया कि वह…
Author: Aarogya Ganga
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व, पहली बार पांच महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक…
देहरादून। लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक आशा नौटियाल व डॉ.स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया है। वहीं, मनवीर चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया है। रुचि चौहान भट्ट…
हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर की कार्रवाही हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस फर्जी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जहाँ मशहूर ब्रांड्स के नाम पर नकली शैंपू तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही एक आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया, जबकि मौके से हसीन, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के पास न तो किसी…
मशहूर ब्रांड्स के नाम पर बन रहा था नकली शैंपू हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस फर्जी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जहाँ मशहूर ब्रांड्स के नाम पर नकली शैंपू तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही एक आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया, जबकि मौके से हसीन, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के पास…
देहरादून: तीन माह के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम की हेली सेवा आज से फिर शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यूकाडा ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम की स्थिति में हेलिकॉप्टरों को शटल सेवा की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीसीए टीम ने किया सुरक्षा मानकों का निरीक्षण हेली सेवा संचालन शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम उत्तराखंड पहुंची। टीम ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। साथ ही हेली कंपनियों के पायलटों और तकनीकी तैयारियों…
देहरादून: नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में दून पुलिस लगातार गंभीरता से काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी सूचना पर तत्काल अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। पिछले दो माह के दौरान जनपद से नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के 97 मामले सामने आए। इनमें से 87 बच्चों को पुलिस ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि…
सीएम धामी ने साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा, सोमवारी लाल उनियाल व श्री अतुल शर्मा को उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान के अंतर्गत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को ₹5 लाख की पुरस्कार राशि राज्य सरकार द्वारा साहित्यकारों को ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’, ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कारों के माध्यम से प्रोत्साहन सरकार द्वारा दो साहित्य ग्रामों की स्थापना उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा…
बारिश एवं भूस्खलन से राज्य में कुल 193 मार्ग अवरूद्ध अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। प्रदेश में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में जगह-जगह सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद टिहरी स्थित नैनबाग नेशनल हाईवे 707-ए केम्पटी-यमुनापुल, जीवन आश्रम के समीप आज रविवार को सड़क वाश ऑउट हो गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति का जायजा लेने के लिए नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं भूस्खलन से उत्तराखण्ड में आज कुल 193 मार्ग…
शिक्षक संघ का 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान अनंत आवाज ब्यूरो हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आंदोलन के क्रम में 13 जनपदों में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण देकर प्रतियां माँ गंगा के तट पर प्रवाहित की गई । राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के सदस्यों ने रविवार को माँ गंगा के अतिरिक्त 13 जनपदों में नदी तटों पर सीधी भर्ती प्रतिलिपि के विसर्जन के साथ विभिन्न पवित्र तटों पर संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष…
बीजेपी नेता मेनका गांधी ने वन महकमे की भूमिका पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र सांसद मेनका गांधी ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, रुड़की में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर कब्जे में लिए थे। इस सेंटर के संचालन की अनुमति दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी थी। इस मामले में सांसद मेनका गांधी ने पत्र लिखा। रुड़की के ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र के मामले में सांसद व पीपल फाॅर एनिमल संस्था की संस्थापक…
सचिव पर्यटन ने कहा टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पर्यटन विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा, एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन व विकास के लिए फर्माें के चयन में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है। ई-टेंडर प्रक्रिया से फर्मों का चयन किया है। सचिव पर्यटन धीराज गबर्याल ने कहा कि पर्यटन विभाग ने 1987-88 में जिला प्रशासन ने जार्ज एवरेस्ट में 172.91 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। एडीबी परियोजना के तहत जॉर्ज एवरेस्ट में 2019 में हैरिटेज पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। नवंबर 2022…
जॉर्ज एवरेस्ट में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, विभाग ने कहा-पूरी पारदर्शिता रखी गई जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठने पर विभाग की ओर से गया कि फर्मों का चयन टेंडर से ही किया गया है। जबकि आरोप लग रहे हैं कि टेंडर की सारी प्रक्रिया ही एक कंपनी को लाभ पंहुचाने के लिए की गई। जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पर्यटन विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा, एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन व विकास के लिए फर्माें के चयन में पूरी…
देहरादून : देहरादून नगर निगम की स्वच्छता समितियों में वेतन फर्जीवाड़े के 31 वार्डों के नाम सामने आने के बाद मेयर सौरभ थपलियाल ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इसके तहत मेयर ने पिछले नगर निगम बोर्ड की पांच साल की अवधि में सभी स्वच्छता समितियों का पूरा रिकॉर्ड और खर्चों का विवरण तलब किया है। मेयर ने कहा, “हम चाहते हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और जनता के सामने सभी तथ्य सही तरीके से आएं। कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” मालूम हो कि इस मामले में पहले से ही कोतवाली पुलिस में मुकदमा…
कारोबारी से फर्जी कंपनियों के नाम पर 27 करोड़ लेकर चंपत देहरादून। राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। डाकरा गढ़ी कैन्ट निवासी विक्रम राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि परिचितों ने मिलकर फर्जी कंपनियों के नाम पर उनसे लगभग 27 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। विक्रम राणा के अनुसार उनकी जान-पहचान के राजकुमार यादव और हरीश यादव ने उन्हें पुरुकल स्थित “साईं इन्फ्रा” नाम की कंपनी की लगभग 25 बीघा जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि वे कंपनी की ओर से सभी सौदे करने के लिए…
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तेज कर दिया है। आंदोलन के क्रम में रविवार को प्रदेशभर के 13 जनपदों में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली की प्रतियों का तर्पण कर उन्हें गंगा सहित विभिन्न पवित्र नदी तटों पर प्रवाहित किया। शिक्षक संघ ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक असहयोग आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। हरिद्वार के चंडी घाट पर हुए तर्पण कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मंडलीय…
