नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर करने पर 1200 रुपये का जुर्माना लगेगा. देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन (धन तेरस, दीपावली,भैया दूज और गोवर्द्धन पूजा) के दौरान आमजनता को असुविधा से बचाने के लिए दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. साथ ही ट्रैफिक प्लान के बारे में लगातार देहरादून पुलिस के अपडेट दे रही है. आम जनता से अनुरोध है कि ट्रैफिक प्लान की जानकारी का अपडेट रखकर आवागमन करें. रूट और पार्किंग प्लान सहस्त्रधारा,रायपुर रोड,राजपुर रोड,सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक,मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर, मल्टी स्टोरेज पार्किंग…
Author: Aarogya Ganga
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना केदारनाथ। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए उत्तराखंड पहुंचे। धाम पहुँच कर उन्होंने दोनों धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति ने उन्हें पारंपरिक पहाड़ी टोपी भेंट कर तथा तुलसी माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे चारधाम यात्रा प्रबंधन,…
गोपाल रावत रुद्रप्रयाग। श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड भ्रमण के दौरान आज द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम पूजा अर्चना के लिए पहुंची। नागा संन्यासियों के जत्थे साथ लगभग 44 किलोमीटर की हिमालय पर्वतमाला की कठिन चढ़ाई पैदल पार करते हुए हर हर महादेव के जय घोष के साथ केदारनाथ धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों , प्रशासनिक अधिकारियों तथा बद्री केदार समिति के सदस्यों वी वहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया और मुझे अर्चना कर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पवित्र छड़ी यात्रा के प्रमुख हिमालय पीठाधीश्वर…
बांग्लादेशी महिला को 18 अक्टूबर को बंगलादेश बॉर्डर पर ले जाया जाएगा. जहां से उसे डिपोर्ट किया जाएगा. रुद्रपुर: अवैध रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रह रही बंग्लादेशी महिला का पुलिस ने गिरफ्त में लिया है. टीम आरोपी महिला से पूछताछ कर उसके खिलाफ आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. जिसके बाद उसे कुछ दिनों के बाद बांग्लादेश के बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा. उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी है. यह महिला बीना वीजा के उत्तराखंड में रह रही थी. पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर उसे…
इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल – राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर पोस्टमॉस्टर जनरल ने सांझा की अहम जानकारी – इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम है “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच” – डाकघरों द्वारा चलाई जा रही महिला सम्मान बचत पत्र योजना का महिलाएं उठा रही लाभ देहरादून : राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान गुरुवार को उत्तराखंड डाक परिमण्डल के सभागार में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने पत्रकारों को सम्बोधित कर उन्हें राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की जानकारी दी।…
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आज समूह ‘ग’ भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है। आयोग की 5 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जबकि 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, आयोग द्वारा नई तिथियों का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगने के बाद से ही सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया था। UKSSSC के अधिकारी ने बताया कि…
वर्चुअल क्लास के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षक दूर-दराज के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, इससे सभी छात्रों को मिलेंगे समान अवसर देहरादून: प्रदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक और बड़ी पहल करने जा रही है. सूबे के 840 राजकीय विद्यालय अब वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे. इस व्यवस्था के तहत इन विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों का संचालन किया जाएगा. इसकी शुरुआत देहरादून में 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे. वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे राज्य के 840 सरकारी स्कूल: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए…
देहरादून: अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में पिछले पखवाड़े से रहस्यमय वायरल फीवर का प्रकोप जारी है जिससे अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच रुड़की में भी बुखार से तीन मौतें हुई हैं…जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएमओ अल्मोड़ा और सीएमओ हरिद्वार को प्रभावित इलाकों में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ अल्मोड़ा को धौलादेवी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने और मरीजों के सैंपल लेकर जांच करवाने का आदेश भी दिया गया है। धौलादेवी में वायरल फीवर से पीड़ित…
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिये हैं. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए गए हैं. बीजेपी ने घोषित किए युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री: मनवीर चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश मनोनीत किए गए हैं. महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल और मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया गया है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने विपुल मैंदोली: भाजपा युवा मोर्चा के…
देहरादून / नई दिल्ली। उत्तराखंड शासन के संस्कृति सचिव दीपक गैरोला की अध्यक्षता में डॉ. प्रकाश चंद्र पंत एवं डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दो सचिवों से उत्तराखंड के संस्कृत विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार से जोड़ने बावत चर्चा की। सर्वप्रथम पी कुमारन, विदेश सचिव (पूर्व), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से उनके कार्यालय में भेंट की। विदेश सचिव से विश्व के पूर्वी देशों में संस्कृत भाषा की दशा एवं भावी दिशा पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे कैसे रोज़गार से जोड़ा जा सकता है, के सम्बंध में चर्चा हुई। इसके…
एसएसपी ने अस्पताल में निगरानी के लिए तैनात किए गए एएसआई की चूक मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. रुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने वाले बदमाश गगन रतनपुरिया को पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. इस दौरान गगन रतनपुरिया के पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया था. इसी बीच आरोपी गगन रतनपुरिया की अस्पताल से एक फोटो वायरल हुई. वायरल फोटो में गगन रतनपुरिया मूंछों में ताव देते नजर रहा है. अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को सस्पेंड…
अब तक घटना में शामिल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस टीम कर रही है. रुद्रपुर: छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी के घर आज कोतवाली पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ नोटिस चस्पा किया. जिसके बाद एक नोटिस गांव के मुख्य द्वार पर भी लगाया गया है. नोटिस चस्पा करने गई टीम ने परिजनों से आरोपी को न्यायलय में पेश होने को कहा है. छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन रुद्रपुर कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग में फरार…
बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन कर वर्ष 2017 से 2019 तक के एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी भर्ती में शामिल किया जाएगा देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं के पास सरकारी शिक्षक बनने का एक और मौका आने जा रहा है. इसके तहत राज्य में प्राथमिक विद्यालयों के लिए जल्द ही सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. मंत्री धन सिंह ने ली समीक्षा बैठक: विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में जरूरी निर्णय लिया है. इसके अलावा क्षतिग्रस्त विद्यालयों की…
लालकुआ। नगर की एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में जाकर वहां लगा उक्त आई लव मोहम्मद का पोस्टर हटवा दिया, जिसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर शिकायत की कि नगर की रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया गया…
देहरादून। आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में मालदेवता मार्ग पर बुधवार दोपहर बजरी से भरा एक डंपर पलटने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शव को डंपर के नीचे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। उसकी सहायता से डंपर को उठाने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। छात्र के परिवार में मातम है। राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि हादसा गैस प्लांट के पास हुआ। वहां सड़क पर तीव्र ढलान है। उस पर ओवरलोड डंपर असंतुलित होकर पलट गया। ढलान की वजह से स्कूटी सवार निमिश शर्मा (18) डंपर की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि हरिद्वार-देहरादून…
