बद्रीनाथ (गोपाल रावत ) जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी ने आज बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना व भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के साथ केदार खंड गढ़वाल मंडल का प्रथम चरण का समापन कर लिया है।अब पवित्र छड़ी कुमायूं मंडल मानस खंड के लिए रवाना हो गई है । आज सवेरे पवित्र छड़ी भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए छड़ी प्रमुख हिमालय योगी महामंडलेश्वर श्री महंत विरेंद्रानंद गिरी महाराज श्री महंत पुष्कर राजगिरी श्री महंत शिवानंद सरस्वती श्री महंत कुशपुरी श्री महंत पशुपति गिरी श्री महंत रतन गिरी श्री महंत मनीष गिरी श्री महंत गोविंदपुरी आदि के नेतृत्व में नागा संन्यासियों…
Author: Aarogya Ganga
राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन’ का अंतिम दिन देहरादून/उदयपुर। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उदयपुर, राजस्थान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन’ के अंतिम दिन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के विषय पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने उन्हें बताया कि भारत के पवित्र बौद्ध पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों के बाद स्वदेश लाया गया है। जिनकी शीघ्र ही नई दिल्ली…
नवजात को इसोफेजियल एट्रेज़िआ विद ट्रेकियो-इसोफेजियल फिस्चुला नामक गंभीर स्थिति थी, जिसमें आहार नली विकसित नहीं होती और श्वास नली से जुड़ी रहती है। दीपावली से पहले हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में एक अद्भुत चिकित्सा सफलता ने एक परिवार के जीवन में फिर खुशियां लौटा दीं। रश्मि (नाम परिवर्तित) के प्री-मेच्योर नवजात की आहार नली पूरी तरह विकसित नहीं थी। अस्पताल के बाल शल्य चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर नवजात की आहार नली विकसित की। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि नवजात को इसोफेजियल एट्रेज़िआ विद ट्रेकियो-इसोफेजियल फिस्चुला नामक गंभीर स्थिति थी, जिसमें…
हरिद्वार | हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ डिपो की रोडवेज बस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी एक क्रेन से जा टकराई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा मंगलवार रात लगभग 10 बजे हुआ, जब रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास पहुंची, अचानक सड़क किनारे खड़ी क्रेन उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला भाग पूरी…
देहरादून: स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा एक सरकारी पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में मकान नंबर प्लेट लगाने का कार्य बाहरी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी। जैसे ही यह मामला सामने आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से टिहरी और उत्तरकाशी के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशों को रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए। सीएम धामी ने इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर…
स्कूल बस खरादी नंदगांव क्षेत्र से बच्चों को लेकर बड़कोट दोबाटा आ रही थी. उत्तरकाशी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक रोडवेज की स्कूली बच्चों से भरे वाहन के साथ भिडंत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हल्ला मच गया. इस घटना में स्कूली वाहन में सवार तीन-चार बच्चों को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. मौके पर मौजूद होटल व्यवसाई गुरुदेव सिंह रावत ने बताया स्कूल बस दुबाटा के पास बच्चों…
जोन से जुड़े अधिकारियों ने रिबन काटकर और पर्यटकों से भरी जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन खुल गया है. बिजरानी जोन खुलने के साथ ही यहां आज से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज हो गया है. मानसून सत्र के बाद आज बुधवार सुबह 6 बजे बिजरानी पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. सुबह से ही देश-विदेश से आए सैलानियों की भीड़ जंगल सफारी के लिए पहुंचने लगी. जिससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर पर्यटन की रौनक लौट आई है. कॉर्बेट पार्क…
उदयपुर में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ देहरादून/उदयपुर। पर्यटन क्षेत्र भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह रोज़गार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देता है, क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देता है और देश के सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। हमारा प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिले तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार और आजीविका के अवसर बढ़ें। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उदयपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार…
शासन को स्ट्रीट लाइट्स का 20 करोड़ रुपए प्रस्ताव भेजा है. जिसमें 15 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट्स और 5 करोड़ रुपए का अन्य सामान हैं. देहरादून: दीपावली के अवसर सभी विभाग एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं. इसके लिए नगर निगम देहरादून ने भी कमर कस ली है. नगर निगम छुट्टी के दिन भी 10 टीमों की तैनाती करते हुए शहर के खराब स्ट्रीट लाइट्स को सही कर रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बरसात के दिनों में करीब 500 शिकायत आई थी. जिसके बाद लगातार टीमें स्ट्रीट लाइट्स को रिपेयर कर रही हैं. इस हफ्ते तक सभी…
आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि; किसी भी हद तक जाएगा जिला प्रशासन बार में जंगलिंग फायर के दौरान लगी थी आग; डीएम ने टीम गठित कर कराई संयुक्त जांच देहरादून दिनांक 14 अक्टूबर 2025 (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। इस घटना की जांच जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/ प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर करवाई। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि का मंत्र लिए जिला प्रशासन अपने सख्त…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहरवासियों को मिलेगी सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा हल्द्वानी। शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात पर दबाव…
प्रथम दृष्टया आयुष की मृत्यु ऊपर गीली पहाड़ी से फिसलकर पत्थरों पर गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है. विकासनगर: सहसपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के गुमशुदा छात्र आयुष दयाल का शव कोट नदी से बरामद हुआ है. पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया. जिसके बाद शव को निकालकर पंचायतनामा ,पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है. 12अक्टूबर को विधान कुमार ,नितेश कुमार गौरव ,अभय चौहान ,आयुष दयाल भद्राज मंदिर दर्शन के लिए ट्रैकिंग के लिए निकले थे. जिसमें आयुष दयाल पुत्र राकेश दयाल उम्र करीब 19 वर्ष…
सीएम धामी ने कहा सरकार लैंड फ्रॉड के मामलों को लेकर गंभीर है. कई फर्जी भूमि लेनदेन को चिन्हित कर कार्रवाई की है. हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प थीम पर आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ’ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया 22 से 29 सितंबर तक उन्होंने…
देहरादून में छात्र-छात्राओं की हुड़दंग पार्टी पर जांच समिति का बड़ा एक्शन, एक छात्र पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, हॉस्टल से भी किया निष्कासित देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास पीजी हॉस्टल में पार्टी करने वाले मेडिकल छात्रों पर बड़ा एक्शन हुआ है. मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता मानते हुए एक छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है. इसके अलावा न्यूरो सर्जन के साथ अभद्रता करने करने पर उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, अन्य छात्रों पर भी 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगा है. गौर हो कि बीती शनिवार…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई. कैबिनेट बैठक में 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू हुई तो करीब 3 घंटे चली. रायपुर में फ्रीज किए गए क्षेत्र में निर्माण की अनुमति: मुख्य रूप से देहरादून के रायपुर क्षेत्र में विधानसभा भवन बनाए जाने के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों को फ्रीज जोन घोषित कर दिया गया था. ऐसे में मंत्रिमंडल में इस फ्रीज जोन में छोटे निर्माण कार्यों को अनुमति दे दी है. जिसके तहत फ्रीज जोन में व्यक्तिगत आवास और दुकान बना सकेंगे. हालांकि, इसके लिए…
ऋषिकेश के पास टिहरी जिले में पुलिस ने 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है टिहरी/लक्सर: देवभूमि को अवैध नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने बीते लंबे से अभियान छेड़ रखा है, जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है. इसी क्रम में शनिवार देर रात ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में पुलिस ने 201 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस…
