हरिद्वार रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल की घटना, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी बदतमीज अटेंटेंड देहरादून: राजधानी के एक बड़े अस्पताल में एक नर्स के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है. अस्पताल में एक अटेंडेंट ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी कर दी. जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने अटेंडेंट पर थप्पड़ों की बौछारें कर दी. बड़े अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी: दरअसल मामला हरिद्वार रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल का बताया जा रहा है. यहां एक अटेंडेंट ने ड्यूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी कर दी. अटेंडेंट की बदतमीजी से…
Author: Aarogya Ganga
दिवाली से पहले स्नीफर डॉग्स और मेटल डिटेक्टर के जरिये सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क स्थित पर्यटन नगरी रामनगर में दिवाली पर्व के मद्देनज़र वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. शुक्रवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और आसपास की झुग्गी बस्तियों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान स्नीफर डॉग्स और मेटल डिटेक्टर मशीनों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की जांच की गई. कॉर्बेट प्रशासन की टीम में दर्जनों वनकर्मी तैनात रहे. जिन्होंने हर आने-जाने…
पीएम जनमन कार्यक्रम में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले ने उत्कृष्ट काम किया है. जिसके लिए डीएम को सम्मानित किया गया है. रुद्रपुर: भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम में पूरे देश में जनपद उधमसिंह नगर को चौथे स्थान मिला है. जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा जनपद के सभी अधिकारियों की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत से यह सम्मान मिला है. प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएम जनमन) कार्यक्रम में उधम सिंह नगर ने पूरे देश में चौथा स्थान…
ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर बड़ा हादसा, टहलते समय गंगा में गिरा पर्यटक, एसडीआरएफ की जवान तलाश में जुटे ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन कांच के पुल ‘बजरंग सेतु’ पर टहलते समय एक पर्यटक सीधे गंगा में जा गिरा. जो देखते ही देखते गंगा में ओझल हो गया. अब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल, पर्यटक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. अपने दोस्तों के साथ लक्ष्मण झूला घूमने आया था पर्यटक: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती रात हुआ है. जहां दिल्ली निवासी हेमंत सोनी (उम्र 31 वर्ष) अपने…
बिहार चुनाव में सीएम धामी का धाकड़ अंदाज देखने को मिलेगा. सीएम धामी आज बिहार के कई इलाकों में रोड शो करेंगे. देहरादून: सीएम धामी आज बिहार में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. आज सीएम धामी बिहार के गोरियाकोठी पहुंचेंगे. जहां सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के लिए प्रचार करेंगे. इसके साथ ही सीएम धामी सिवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय, वारसलीगंज (नवादा) से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी के समर्थन भी प्रचार प्रसार करेंगे. इस दौरान सीएम धामी जनसभा व रोड शो में हिस्सा लेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन में है. यही…
अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने बताया मामले में सीबीसीआईडी जांच कराने से जुड़े निर्देश मिले हैं. जिसका आदेश जल्द जारी किया जाएगा. देहरादून: मुख्यमंत्री कार्यालय को दी गई शिकायत से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मामला अवैध नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता का है. जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को जांच कराने के निर्देश दिए हैं. हालांकि अभी जांच को लेकर आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है. उम्मीद है कि शुक्रवार को सीबीसीआईडी से जांच करने से जुड़ा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया जाएगा. अशासकीय विद्यालयों में अवैध नियुक्ति और अनियमित का मामला वैसे तो…
रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है. चमोली:– आज शुभ मुहूर्त में पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ महादेव मंदिर के कपाट, शीतकाल के लिए परम्परानुसार पूर्ण विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं. आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में, मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ अंतिम पूजा-अर्चना संपन्न की. इस दौरान वातावरण शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठा. जिनमें अगले वर्ष फिर से यात्रा शुरू होने की आशा भरी हुई थी. कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ जी की उत्सव विग्रह डोली अपनी शीतकालीन गद्दीस्थल श्री…
जिला प्रशासन और पुलिस को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाओं की निगरानी करने के लिए कहा गया है. देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने देहरादून के पछादून क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में कथित डेमोग्राफी चेंज की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि त्रुटियों और धोखाधड़ी की खबरों के बीच, अधिकारियों को आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर और मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिये गये हैं. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने कहा आधार और परिवार रजिस्टर में विसंगतियों की शिकायतों के बाद गंभीर जांच शुरू की गई…
इंद्रमणि बडोनी के नाम को समर्पित किया जाएगा मसूरी विंटर लाइन कार्निवल. बैठक में पास हुआ प्रस्ताव मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में इस साल का बहुप्रतीक्षित विंटर लाइन कार्निवल खास अंदाज में आयोजित किया जाएगा. आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम मसूरी राहुल आनंद की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई. जिसमें नगर पालिका, स्थानीय कलाकारों, होटल व्यवसायियों, व्यापार मंडल और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस बार कार्निवल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक, ‘पहाड़ी गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी जी को समर्पित किया जाएगा. बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के…
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड आने का न्यौता दिया है। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से उनके नई दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाने के साथ साथ उन्हें उत्तराखण्ड आने का न्योता भी दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन…
डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से विधवा का ऋण हुआ माफ — ₹5 लाख की बकाया राशि मात्र ₹10 हजार में हुई सेटल, मिला “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र विगत माह देहरादून निवासी शोभा रावत अपने शत-प्रतिशत दिव्यांग पुत्र और पुत्री सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची थीं। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को बताया था कि पति की वर्ष 2024 में आकस्मिक मृत्यु के बाद वे आर्थिक रूप से अत्यंत संकटग्रस्त हैं। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से ₹17 लाख का ऋण लिया था, जिसमें से ऋण बीमा के अंतर्गत ₹13,20,662 की धनराशि समायोजित की जा चुकी थी, किन्तु बैंक द्वारा शेष ₹5 लाख की…
देहरादून: नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक चोर नगर निगम की छत तोड़कर भीतर दाखिल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह छत से नीचे गिरता है…घबराता है और फिर वहां से भाग निकलता है। जानकारी के मुताबिक चोर भूमि अनुभाग कार्यालय तक पहुंच चुका था और कुछ मशीनी उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा। हालांकि चोरी की किसी बड़ी घटना से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। घटना की तहरीर नगर निगम ने दो दिन बाद मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस को सौंपी है। अब इस पूरे मामले…
दीपावली पर वायु प्रदूषण का स्तर न बढ़े इसके लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है. देहरादून: देश भर में दीपावली त्यौहार की धूम देखी जा रही है. त्यौहार को लेकर बाजार सच चुके हैं. लोग बाजारों में बढ़चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं. दीपावली के दौरान सबसे बड़ी चुनौती वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने की रहती है. क्योंकि आतिशबाजी के कारण दीपावली पर वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है, जिसको लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कमर कस ली है. दीपावली पर आतिशबाजी के कारण एयर क्वालिटी काफी अधिक खराब हो जाती है, जिसको ध्यान में रखते हुए…
रेड लाइट जंप करने वालों का लाइसेंस 3 महीने तक के लिए निलंबित करने के निर्देश दिये गये हैं. देहरादून: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति को अमल में लाया जाएगा. इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर पहले से ज्यादा सख्ती अपनाई जाएगी. यह बात मुख्य सचिव आनंद वर्धन में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की समीक्षा करते हुए कही. जिसमें अधिकारियों को कुछ दूसरे जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए. प्रदेश में सड़क सुरक्षा पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है. इस दौरान अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए…
आग लगने से स्कूल में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. डोईवाला: भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में सुबह लगभग 5 बजे कुछ कमरों में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने स्कूल बिल्डिंग से सुबह धुआं निकलता देखा. जिसके बाद आनन फानन में इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया. आग लगने की घटनाएं बिजली की खराबी, ज्वलनशील पदार्थों के रिसाव, मानव-निर्मित…
नैनीताल। UKSSSC पेपर लीक कांड से जुड़ी सुनवाई में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सरकारी पक्ष की मांग पर जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। हाकम सिंह की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्हें इस पूरे मामले में राजनीतिक दबाव में झूठा फंसाया गया है। उनका दावा है कि उनके खिलाफ…
