जनपद टिहरी के पावकी देवी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो (UK07AC3409) वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी पांच युवक श्यामपुर घड़ी मेचक, ऋषिकेश से पावकी देवी, नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा समाया। दुर्घटना की…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में आज लालतप्पड़ के निकट हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बड़ा मोड़ आया है। जिन दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दून चिकित्सालय के सामने हुई कथित फायरिंग की घटना के मुख्य अभियुक्तों के रूप में हुई है।मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान ईसी रोड करनपुर निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र 25 वर्षीय सोहेल खान तथा चावला चौक नालापानी रोड करनपुर निवासी नौशाद के पुत्र 23 वर्षीय शानू के रूप में हुई है।इस खुलासे के बाद इस मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।…
अब शीतकालीन पूजा स्थल पर होगी मां गंगा की पूजा-अर्चना देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना अब शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा में होगी। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे…
गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली रात्री विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में रहेगी उत्तरकाशी(उत्तराखंड): गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं. सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों तथा गंगा मम्या की जय के उद्घोष के साथ गंगा जी की डोली यात्रा के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई. इसके बाद अब मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने मुखबा गांव में प्रवास करेगी. बुधवार सुबह से ही गंगोत्री…
भीकम्पुर गांव में रात लगभग 10 बजे पटाखा छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय सौरभ पर उसके पड़ोसी 60 वर्षीय गोवर्धन ने तेज़ाब फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गुस्साए युवक के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में हरिद्वार के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है। लक्सर कोतवाली के प्रभारी राजीव रोकने ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई…
विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे मालिक पर 8 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चुराने का भी आरोप लगाया है. देहरादून: रुद्रप्रयाग के चोपता क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, चार दिनों से चोपता स्थित बंकर हाउस होमस्टे में ठहरे कुछ विदेशी यात्री जब चेक आउट करने लगे, तो होमस्टे के मालिक और उसके स्टाफ ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पीड़ित पर्यटकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद विदेशी…
मुख्य सचिव ने कहा अब से ही अगले यात्रा सत्र 2026 की तैयारी प्रारंभ कर दी जानी चाहिए. रुद्रप्रयाग: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. साथ ही मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
धामी सरकार उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को 12 महीने चलाना चाहती है, जीएमवीएन के फैसले से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद देहरादून: यात्रा के दौरान श्रद्धालुओ को राहत देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने कुछ खास फैसला किया है. दरअसल जीएमवीएन शीतकाल यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद के साथ आवासीय दरों में भारी कटौती कर रहा है. निगम के फैसले से शीतकाल में आने वाले श्रद्धालुओं को अब आवासीय सुविधा में आधा किराया ही देना होगा. शीतकालीन चारधाम यात्रा को ताकत देगा जीएमवीएन का ये फैसला: उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट बंद होने के बाद अब…
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर की विशेष पूजा अर्चना, पुनर्निर्माण से लेकर मास्टर प्लान के कामों की ली जानकारी रुद्रप्रयाग/चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. जिसके तहत वे सबसे पहले केदारनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए. साथ ही विशेष रुद्राभिषेक और पूजन कर विश्वकल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरी विशाल के दर्शन किए. आज यानी 21 अक्टूबर को राज्यपाल गुरमीत सिंह के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. सीएम धामी ने पुलिस और अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान…
दिवाली पर सीएम धामी ने सरकार से संगठन तक के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी मिले. देहरादून: दिवाली का दिन उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा. दिवाली के दिन सीएम धामी की पॉलिटिकल मुलाकातों ने खूब सुर्खियां बटोरी. इस दिन सीएम धामी ने कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की. जिसके कई आसार निकाले गये. वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने कई विधायकों से भी मुलाकात की. इसे भी पॉलिटिकल पंडितों ने कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा. आइये आपको इन मुलाकातों के बारे में विस्तार से बताते हैं. सीएम धामी की मुलाकातों का…
देहरादून में बीती रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. पुलिस अनुसार आग दीपावली के मौके पर रॉकेट आकर गिरा था, जिससे आग धधकी. फिलहाल पुलिस आग लगने…
देहरादून में पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी. देहरादून: देश भर में दीपावली की धूम है, दो दिन दीपावली होने की वजह से चारों तरफ जगमगाती लाइटों के साथ लोगों के चेहरे पर भी खुशी है. हर कोई अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहा है, लेकिन राजधानी देहरादून में पुलिस के द्वारा मनाई गई दीपावली बेहद खास रही. देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशों पर शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिसकर्मी अकेले घर में मौजूद बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाते हुए दिखाई दिए. पुलिसकर्मियों का कहना है जिनके परिवार किसी कारणवश उनके पास मौजूद नहीं होते…
रुड़की में दिवाली की रात अलग अलग घटनाएं हुई. सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल मामलों को संभाला रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के मंदिर में रखे दिए से अचानक आग लग गई. घर में आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली. आग लगने से घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया. रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में गोल्डन हाउसिंग सोसायटी न्यू आदर्श नगर…
रामनगर में हाईवे पर अचानक टस्कर हाथी आने से राहगीर खौफजदा हो गए. रामनगर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवर आबादी के आसपास तक पहुंच जाते हैं, जिससे मानव व वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है. रविवार शाम को रामनगर-भंडारपानी मार्ग पर टेड़ा गेट से आगे एक टस्कर हाथी अचानक सड़क पर आ जाने से अफरातफरी मच गई. हाथी ने वहां से गुजर रहे वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया. कार सवार एक परिवार ने हाथी को अपने ओर आता देख, भागकर जान…
नैनीताल — हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते-जाते घर के जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। परेशान पति ने जब पत्नी की तलाश शुरू की, तो वह एक युवक के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। अब पति ने प्रेमी पर अपहरण का शक जताते हुए हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीते अगस्त महीने में अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गई। महिला अपना मोबाइल फोन घर…
