Author: Aarogya Ganga

देहरादून विकासनगर में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स व पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. विकासनगर: उत्तराखंड में नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. वहीं नशे के सौदागरों पर उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का कड़ा प्रहार जारी है. एसटीएफ की एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना विकासनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में लगभग डेढ़ किलो से अधिक चरस समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस पकड़े गए तस्करों की कुंडली खंगाल रही है. वहीं पकड़े गए चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तीन लाख रुपए…

Read More

देहरादून में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और लोगों ने जमकर हंगामा किया. देहरादून: थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत मीठी बेरी परवल मार्ग पर खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने एक युवक को रौंद दिया. पलवल गांव से आ रहा खनन से भरा ट्रैक्टर जब महेंद्र चौक के पास मीठी बेरी परवल मार्ग पहुंचा ही था तो ये हादसा हो गया. हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों…

Read More

देहरादून के बिल्डर शाश्वत गर्ग पिछले 20 दिनों से अपने पूरे परिवार के साथ लापता हैं। इस बीच उनके इंपीरियल वैली (प्लॉटेड डेवलपमेंट) प्रोजेक्ट पर रे़रा ने बिक्री पर रोक लगा दी है। रेरा के प्रवक्ता अध्यक्ष अनीता मत्रा ने यह आदेश उस शिकायत के बाद जारी किया, जिसमें निवेशक कमल गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस परियोजना में 40 लाख रुपये निवेश किए हैं और बिल्डर के लापता होने के बाद पावर ऑफ अटॉर्नी रखने वाला व्यक्ति प्लॉट बेच सकता है। रेरा ने परियोजना की किसी भी तरह की खरीद-बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों…

Read More

मसूरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया. मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मसूरी में पेंट-पुताई का काम करने जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है. घटना…

Read More

हरिद्वार: कंपनी से सामान चोरी करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लाट न. 138 ए लकेशरी इंडस्ट्रीज एरिया भगवानपुर मैनेजर चंद्रपाल सैनी पुत्र सुरेन्द्र सैनी निवासी शिव गंगा एन्क्लेव सिडकुल हरिद्वार ने 30 अक्टूबर को कम्पनी में कार्यरत संदीप निवासी ग्राम मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश की ओर से ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लमिटेड कम्पनी से 25 किलोग्राम की एल्युमीनियम की सिल्ली चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर…

Read More

हरिद्वार: रूड़की सिविल लाइन प्रेम मंदिर रोड के पास स्थित एक शोरूम में बीती देर शाम भीषण आग लगने से लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक रूड़की सिविल लाइन प्रेम मंदिर रोड के पास उत्सव नाम से शोरूम है। अचानक से बीती देर रात उसमें आग लग गयी। आग लगने की सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची और शोरूम स्वामी आलोक खन्ना की मौजूदगी में शटर का ताला तोड़कर मोटर फायर इंजन व होज पाइप से आग पर काबू पाने की…

Read More

देहरादून: विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को कांग्रेस चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जिस दिशा में राज्य जा रहा है उससे उत्तराखंड संरक्षित नहीं हो सकता। शिक्षा, स्वास्थ्य अब भी ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है। राज्य में खनन,भू-माफिया और भर्ष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़, मैदान की बात नहीं बल्कि उत्तराखंड के हित लिए आपसी सौहार्द को बढ़ाना होगा। सदन में कांग्रेस चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि कहा कि इन 25 वर्षो ने आज भी आंदोलनकारी चौखट पर खड़े हैं। आज भी इन्हें चिन्हित नहीं कर पाए। आज…

Read More

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 50 लाख की राशि देने का किया ऐलान देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा से फ़ोन पर बातचीत कर आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा के खेल कौशल की सराहना करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की है। सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा ने कड़े परिश्रम, समर्पण और निरंतर संघर्ष की बदौलत ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके प्रदर्शन से प्रदेश के युवा…

Read More

टनकपुर। शारदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भूड़ा विक्रमपुर, थाना बरखेड़ा (जनपद पीलीभीत) निवासी 23 वर्षीय राहुल पुत्र हरिशंकर अपने साथियों के साथ बूम काकड़ घाट के निकट शारदा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही बूम चौकी पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की खोजबीन शुरू की। प्रभारी कोतवाल पूरन…

Read More

बिन्दुखत्ता की बेटी मोनू बिष्ट ने एशियन चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड का नाम किया रोशन नैनीताल जिले के लालकुआं तहसील क्षेत्र के बिन्दुखत्ता घोड़ानाला गांव निवासी श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट की सुपुत्री कुमारी मोनू बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। तुर्किस्तान (कज़ाख़स्तान) में आयोजित Qazaq Kuresi Asian Championships 2025 में मोनू बिष्ट ने महिला वर्ग की 70 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बिन्दुखत्ता क्षेत्र, नैनीताल जिले और उत्तराखंड का मान बढ़ा है। मोनू बिष्ट की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष…

Read More

सीएम धामी सुबह लगभग 11 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लगभग एक घंटे से अधिक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित उत्तराखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते पूर्व सैनिक सम्मेलन और जन वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 7 नवम्बर को वह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. उत्तराखंड राज्य को 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार इस को रजत जयंती के रूप में मना रही है. इसी के चलते देहरानून…

Read More

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत मस्तराम घाट पर आज सायं लगभग 05:00 बजे एक युवक के गंगा नदी में नहाते समय अचानक गहराई में डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम को तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों एवं स्कूबा डाइविंग सेट के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुँचकर तुरंत स्थिति का आकलन किया और गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन आरंभ किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डूबे हुए युवक की पहचान कुनाल वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा, आयु 20 वर्ष, निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उक्त युवक…

Read More

(गोपाल रावत) आज हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। हर की पैड़ी हरिद्वार में इस समय गंगा स्नान करने के लिए दूर-दूर से यात्री आए हुए हैं लाखों की संख्या में हर की पैड़ी में लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है हरिद्वार दिल्ली रुड़की हाईवे मार्ग गाड़ियों के कारण जाम की भेंट चढ़ गया है। https://www.youtube.com/watch?v=r8WZ4IYO-lg पुलिस प्रशासन में इस भीड़ को संभालने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 26 सेक्टर में बांट दिया था…

Read More

उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष: देशभर के संतों ने धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण व विकास कार्यों की सराहना की मुख्यमंत्री आवास में आध्यात्मिक संगम — आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और सांस्कृतिक दृष्टि का सम्मान उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया, जब देशभर के प्रमुख संतों एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की। संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले…

Read More

प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर- मुख्यमंत्री *“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य -मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे…

Read More

देहरादून में ड्रग लाइसेंस और GST के बिना करोड़ों की नकली दवाइयां बेचने पर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. देहरादून: उत्तराखंड निकली दवाइयों के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने फिर बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने बिना ड्रग लाइसेंस और बिना जीएसटी के फर्जी फार्मा कंपनी खोलकर दवाइयों का करोड़ों का व्यापार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गैस्ट्रो, ब्लड प्रेशर और पेन किलर जैसी सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली नकली दवाई कई राज्यों में सप्लाई की हैं. एसटीएफ के एसआई नरोत्तम बिष्ट ने थाना…

Read More