Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
    • विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून
    • कोटद्वार में कार खाई में गिरी, सात की मौत और पांच घायल
    • मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
    • देहरादून में आज रात होगी ‘नाइट एयर रेड’ और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दो बार बजेगा सायरन
    • जल जीवन मिशन के ठेकेदार 30 नवंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना, सचिवालय कूच का ऐलान
    • रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिलेगा 100 रुपये तक कैशबैक
    • रुद्रपुर में लीलाधर हत्याकांड का एक और आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, फिलहाल नहीं होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल
    उत्तराखंड देहरादून

    मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राज्य स्तरीय कार्यशाला में निर्यात संवर्धन, सीमा शुल्क रियायतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध अवसरों पर हुआ मंथन

    प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों की निर्यात क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय के क्षेत्रीय प्राधिकरण, दिल्ली तथा उत्तराखंड सरकार के उद्योग निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को होटल हयात सेंट्रिक, देहरादून में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ (Leveraging Free Trade Agreements-FTAs) विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), उद्यमियों और निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों के प्रावधानों, उपलब्ध अवसरों एवं निर्यात संभावनाओं से अवगत कराते हुए वैश्विक बाजारों से जोड़ना रहा।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह कार्यशाला प्रदेश के उद्यमियों, निर्यातकों और विशेष रूप से एमएसएमई इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने तथा उनकी निर्यात क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को शून्य अथवा रियायती सीमा शुल्क पर विदेशी बाजारों में प्रवेश के नए अवसर मिलते हैं।

    श्री चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड का निर्यात वर्ष 2017-18 में 10,836 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें औषधि निर्माण, इंजीनियरिंग उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, जैविक एवं हर्बल उत्पादों तथा हस्तशिल्प क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि ‘इन्वेस्ट उत्तराखंड’ सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से विगत तीन वर्षों में 6,932 परियोजनाओं के लिए 70,397 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स-2024 तथा इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 में भी उत्तराखंड ने अपनी श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौड़ी, चमोली एवं अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। हरिद्वार में 194 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला औद्योगिक परिसर (फ्लैटेड फैक्ट्री) स्थापित किया जा रहा है, जबकि सेलाकुई एवं पंतनगर में भी ऐसे परिसर प्रस्तावित हैं। किच्छा के खुरपिया में 1,100 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी) तथा हरिद्वार में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और बनबसा में भूमि सीमा शुल्क केंद्र (लैंड कस्टम स्टेशन) विकसित किए जा रहे हैं।

    श्री चौधरी ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ एवं ‘हिमाद्री’ ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प, ऐपण कला, मोटे अनाज तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग सौरभ गहरवार ने प्रदेश के औद्योगिक परिवेश, निवेश की संभावनाओं तथा निर्यात संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

    भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित वर्मा एवं अपर महानिदेशक विदेश व्यापार निखिल वर्मा ने विभिन्न देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों, इनके अंतर्गत उपलब्ध सीमा शुल्क रियायतों, उत्पादों के मूल देश संबंधी नियमों (Rules of Origin), निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) तथा जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल (डिस्ट्रिक्ट एज एन एक्सपोर्ट हब) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन प्रावधानों के प्रभावी उपयोग से भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

    कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों एवं उद्योग संगठनों के विशेषज्ञों ने कृषि, प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों, हस्तशिल्प, सेवा एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उत्तराखंड के लिए उपलब्ध निर्यात अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। उद्योग निदेशालय के अधिकारियों ने प्रदेश की निर्यात नीति के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय प्रोत्साहनों, गुणवत्ता प्रमाणन तथा लॉजिस्टिक्स सुविधाओं की जानकारी भी दी।

    कार्यशाला के समापन पर आयोजित संवाद सत्र में उद्यमियों, निर्यातकों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से निर्यात प्रक्रिया, मुक्त व्यापार समझौतों के व्यावहारिक उपयोग एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा अपने सुझाव दिए।

    इस अवसर पर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी), हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच), कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) तथा सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) के प्रतिनिधियों सहित प्रदेश के उद्यमियों एवं निर्यातकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

    November 28, 2026
    Read More

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून

    November 28, 2026
    Read More

    कोटद्वार में कार खाई में गिरी, सात की मौत और पांच घायल

    November 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

    November 28, 2026

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून

    November 28, 2026

    कोटद्वार में कार खाई में गिरी, सात की मौत और पांच घायल

    November 28, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?