Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
    • विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून
    • कोटद्वार में कार खाई में गिरी, सात की मौत और पांच घायल
    • मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
    • देहरादून में आज रात होगी ‘नाइट एयर रेड’ और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दो बार बजेगा सायरन
    • जल जीवन मिशन के ठेकेदार 30 नवंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना, सचिवालय कूच का ऐलान
    • रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिलेगा 100 रुपये तक कैशबैक
    • रुद्रपुर में लीलाधर हत्याकांड का एक और आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, फिलहाल नहीं होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
    उत्तराखंड देहरादून

    प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 27, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि

    आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत

    सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस तथा अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम जनमानस को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार द्वारा आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आपदाओं के प्रति निरंतर जागरूक किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटना को आपदा के रूप में स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी। आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

    इस असवर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026–27 का विमोचन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमारे लिए निरंतर एक चुनौतीपूर्ण विषय है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय हो और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचे। कठिन परिस्थितियों में आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके साथ खड़े रहना आवश्यक है। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने अनेक आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए हैं।

    मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री निरंतर बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों का भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान के दौरान अनेक तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर कार्य किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों के अथक परिश्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने भूकंप की दृष्टि से उत्तराखण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए भी मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर जोर दिया।

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए पूर्व तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। सिलक्यारा बचाव अभियान केवल एक सफल बचाव अभियान ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी महत्वपूर्ण उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार के स्तर तक बेहतर टीम वर्क तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा धरातल पर रहकर मार्गदर्शन प्रदान करना इस अभियान की सफलता के महत्वपूर्ण आधार रहे।

    मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा से प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेने, स्थानीय समुदायों की सहभागिता तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण को भी आवश्यक बताया।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सिलक्यारा बचाव अभियान, प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ीकरण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी प्रणाली, क्षमता विकास तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश में 133 क्यूआरटी गठित किए गए हैं, जिनमें 2250 सदस्य शामिल हैं। भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए 169 सेंसर एवं 112 सायरन स्थापित किए गए हैं।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास, प्रदीप बत्रा एवं भरत सिंह चौधरी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला एवं लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) रघुवीर सिंह भण्डारी, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिवगण तथा शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

    November 28, 2026
    Read More

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून

    November 28, 2026
    Read More

    कोटद्वार में कार खाई में गिरी, सात की मौत और पांच घायल

    November 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

    November 28, 2026

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून

    November 28, 2026

    कोटद्वार में कार खाई में गिरी, सात की मौत और पांच घायल

    November 28, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?