Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।
    • मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
    • मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
    • मुख्यमंत्री धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
    • रुद्रपुर में QR कोड से ठगी की कोशिश, दो युवक पकड़े
    • मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में SARRA की पहल: मंत्री कैड़ा
    • लोहाघाट में 4.1 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत ₹25 लाख
    • 2027 चुनाव: उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती
    • हरकीदून घाटी में भीषण अग्निकांड!
    Wednesday, November 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»संत रविदास के विचारों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही सरकार: धामी
    उत्तराखंड

    संत रविदास के विचारों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही सरकार: धामी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार के धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के साथ सामाजिक समानता, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को समानता और समरसता का संदेश दिया। प्रदेश सरकार भी इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। इसी भावना के अनुरूप उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की है, जिसके तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति उपयोजना और ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत पिछले छह वित्तीय वर्षों में लगभग 239 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके माध्यम से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पिछले तीन वित्तीय वर्षों में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 114 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में 209 दंपत्तियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा शादी अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र अनुसूचित जाति परिवारों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए प्रति बेटी 50 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने स्वच्छकार भाई-बहनों की सुरक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए संचालित नमस्ते योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उन्हें असुरक्षित सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई के कार्यों से मुक्त कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने समरसता संकल्प यात्रा को सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे की भावना मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज, बाबा हठयोगी महाराज, स्वामी प्रबोधनंद गिरि महाराज, महंत अरुणदास जी महाराज, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल एवं श्यामवीर सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।

    November 25, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    November 25, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

    November 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं।

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

    November 25, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?