Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गोपाष्टमी पर गोकुल गौ सदन में भक्तिमय आयोजन, महिला प्रकोष्ठ ने विधि-विधान से किया गौ माता का पूजन
    • श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना
    • उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आपदा प्रबंधन का अभ्यास
    • पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन: धामी बोले- महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता, 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल
    • मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल
    • अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्यमंत्री ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
    • हल्द्वानी में 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाकर कर रहा था सप्लाई
    • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामला: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पत्नी और बेटे की दोषसिद्धि पर भी लगी रोक
    • 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का देहरादून में समापन, सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सराहा
    • टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल
    Tuesday, November 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आपदा प्रबंधन का अभ्यास
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आपदा प्रबंधन का अभ्यास

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 17, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    13 जिलों में आपदा प्रबंधन दिवस पर होगा राज्यव्यापी आयोजन, भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और टनल दुर्घटनाओं समेत विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का होगा अभ्यास

    देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 28 नवंबर को राज्यभर में व्यापक स्तर पर मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर आपदा प्रबंधन दिवस के तहत आयोजित होने वाली इस मॉक ड्रिल में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। खास बात यह है कि राज्य में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राज्य से लेकर तहसील स्तर तक एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

    मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनपदों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मॉक ड्रिल की तैयारियों, विभागीय जिम्मेदारियों, संसाधनों की उपलब्धता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसी क्रम में 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य आमजन, स्थानीय समुदायों, प्रशासन और संबंधित विभागों की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करना है।

    उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को सभी जनपदों में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न आपदा परिदृश्यों के आधार पर संबंधित विभाग अपनी भूमिका, उपलब्ध संसाधनों, आपातकालीन संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपसी समन्वय का अभ्यास करेंगे। इसके बाद 28 नवंबर को 250 से 300 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

    भूकंप से लेकर टनल हादसे तक की परिस्थितियों का होगा अभ्यास

    मॉक ड्रिल में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संभावित आपदाओं को शामिल किया गया है। इनमें ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF), बादल फटना, अचानक बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, हिमस्खलन, अतिवृष्टि, नदी में जलस्तर बढ़ना, जंगल की आग, टनल दुर्घटना, सड़क हादसे, यात्रियों का बड़े पैमाने पर फंसना, हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, भवन ढहना, औद्योगिक दुर्घटना, आगजनी, डैम एवं जलाशयों से अचानक पानी छोड़े जाने, विद्युत और रासायनिक दुर्घटनाओं तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ जैसी परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा।

    सचिव ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि आपदा की सूचना मिलने से लेकर घटनास्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की तैनाती, कमांड एवं नियंत्रण व्यवस्था, घायलों के उपचार, सुरक्षित निकासी और राहत सामग्री की उपलब्धता तक पूरी व्यवस्था की वास्तविक क्षमता का परीक्षण करना है।

    इसके लिए जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता से तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत विभाग, नगर निकायों, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस, आपदा मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    राहत शिविरों में परखी जाएंगी व्यवस्थाएं

    मॉक ड्रिल के दौरान राहत शिविरों की स्थापना और वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी परीक्षण किया जाएगा। शिविरों में बिजली, पेयजल, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा और शिशु आहार की व्यवस्था के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी रियल टाइम में परखा जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर राहत शिविरों में पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती भी की जाएगी।

    सामुदायिक सहभागिता और जनजागरूकता पर जोर

    सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान स्थानीय समुदाय सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाली इकाई होता है। इसलिए मॉक ड्रिल में सामुदायिक सहभागिता को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, आपदा मित्रों, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस और अन्य स्वयंसेवी संगठनों को शामिल किया जाएगा। स्थानीय स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार और बुनियादी खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    आपदा प्रबंधन उपकरणों की लगेगी प्रदर्शनी

    आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की ओर से आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, संचार प्रणालियों, खोज एवं बचाव संसाधनों और आपदा प्रतिक्रिया वाहनों का प्रदर्शन करेंगी। इनके संचालन का अभ्यास भी कराया जाएगा।

    सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी होंगे कार्यक्रम

    आपदा प्रबंधन दिवस के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में संभावित आपदाओं और सुरक्षा संबंधी खतरों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय में विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष की ओर से तीन से पांच सदस्यों की समिति गठित की जाएगी। समिति आग लगने, बिजली से दुर्घटना, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, भवन क्षतिग्रस्त होने और पेड़ गिरने जैसे संभावित खतरों का आकलन कर बचाव के उपाय सुझाएगी। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, वैधता, कार्यशीलता और कर्मचारियों को उनके उपयोग की जानकारी की भी समीक्षा की जाएगी।

    वहीं, शिक्षा विभाग को 25 से 27 नवंबर के बीच 100 से अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में सुविधानुसार एक दिवसीय मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, रेड क्रॉस, भारत स्काउट एवं गाइड और एनसीसी सहित संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 28 नवंबर को विद्यालयों में आपदा प्रबंधन विषय पर वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर, स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

    विकासखंड स्तर पर भी चलेगा जागरूकता अभियान

    25 से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित कर उन्हें आपदा जोखिम कम करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही जागरूकता रैली, जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान ने साबित किया है कि मजबूत समन्वय, आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में भी लोगों की जान बचाई जा सकती है। 28 नवंबर की मेगा मॉक ड्रिल इसी अनुभव को व्यापक स्तर पर व्यवहार में उतारने का अवसर है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें और इसमें पूरा सहयोग करें।

    इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना

    November 17, 2026
    Read More

    गोपाष्टमी पर गोकुल गौ सदन में भक्तिमय आयोजन, महिला प्रकोष्ठ ने विधि-विधान से किया गौ माता का पूजन

    November 17, 2026
    Read More

    पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन: धामी बोले- महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता, 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

    November 17, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गोपाष्टमी पर गोकुल गौ सदन में भक्तिमय आयोजन, महिला प्रकोष्ठ ने विधि-विधान से किया गौ माता का पूजन

    November 17, 2026

    श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना

    November 17, 2026

    उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आपदा प्रबंधन का अभ्यास

    November 17, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?