Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बीकेटीसी में खत्म हुआ इंतजार: हेमंत द्विवेदी ने 23 कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा
    • डीएम आशीष चौहान ने देहरादून की यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश
    • रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, चालक फरार
    • ‘खड़गे-राहुल कान खोलकर सुन लें, 2029 में भी आएंगे मोदी’, गैरसैंण से सीएम धामी का कांग्रेस पर करारा वार
    • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
    • विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • 8वें वेतन आयोग में ₹72,000 न्यूनतम बेसिक-पे की मांग, सालाना इंक्रीमेंट 6% करने का प्रस्ताव
    • उमेश कुमार का इस्तीफा, हरीश रावत की खानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा ने बढ़ाई सियासी हलचल
    • गढ़ी कैंट में 30 अक्टूबर से सजेगा गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»डीएम आशीष चौहान ने देहरादून की यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश
    उत्तराखंड देहरादून

    डीएम आशीष चौहान ने देहरादून की यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर से आवाजाही, पार्किंग और शटल सेवा की संभावनाओं का होगा अध्ययन

    देहरादून।  देहरादून में जाम से राहत और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऋषिपर्णा सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सड़क कनेक्टिविटी, जंक्शन सुधार, पार्किंग और मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों की आवाजाही पर चर्चा हुई।

    डीएम ने मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के भीतर यातायात का दबाव घटाने के उद्देश्य से शहर के बाहर-बाहर आवाजाही की संभावनाओं का अध्ययन करने को कहा। मसूरी में पार्किंग व्यवस्था मजबूत करने, शटल सेवा की योजना बनाने और आवश्यक मार्गों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए भी विस्तृत प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। पर्यटन सीजन में मुख्य मार्गों पर वाहनों का जमाव रोकने के उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

    मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर यातायात प्रबंधन का मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया है। योजना में वैकल्पिक मार्गों, जंक्शन सुधार, पार्किंग स्थलों के विकास और यातायात दबाव वाले क्षेत्रों के समाधान को शामिल किया जाएगा। अन्य राज्यों के भीड़भाड़ वाले शहरों और पर्यटन स्थलों में अपनाए गए सफल उपायों का अध्ययन कर उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप परखने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में बताया गया कि पूर्व योजना के तहत 23 स्थलों पर पार्किंग प्रस्तावित है। डीएम ने इन सभी स्थलों की उपयोगिता और व्यवहार्यता की समीक्षा करने को कहा। अधिकारियों को यह भी जांचना होगा कि प्रस्तावित पार्किंग से यातायात का दबाव वास्तव में घटेगा या नहीं। इसके लिए सड़क की चौड़ाई, वाहनों की आवाजाही, प्रवेश-निकास, उपलब्ध भूमि और भविष्य की जरूरतों का आकलन किया जाएगा।

    संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद को मसूरी के मौजूदा और प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का विवरण देने तथा उप जिलाधिकारी सदर को देहरादून शहर की पार्किंग की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीपीआर की स्थिति, उपलब्ध भूमि और लैंड पार्सल की व्यवहार्यता रिपोर्ट समेत तकनीकी व प्रशासनिक विवरण भी संकलित किया जाएगा।

    बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत और एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बीकेटीसी में खत्म हुआ इंतजार: हेमंत द्विवेदी ने 23 कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा

    October 29, 2026
    Read More

    रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, चालक फरार

    October 29, 2026
    Read More

    ‘खड़गे-राहुल कान खोलकर सुन लें, 2029 में भी आएंगे मोदी’, गैरसैंण से सीएम धामी का कांग्रेस पर करारा वार

    October 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डीएम आशीष चौहान ने देहरादून की यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश

    October 29, 2026

    बीकेटीसी में खत्म हुआ इंतजार: हेमंत द्विवेदी ने 23 कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा

    October 29, 2026

    रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, चालक फरार

    October 29, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?