Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
    • बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, विजयदशमी पर घोषित हुई तिथि
    • चारधाम यात्रा: 10 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 11 नवंबर को यमुनोत्री धाम में होंगे दर्शन बंद
    • गैरसैंण सत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का तंज, बोले- इस सरकार में सोमवार कभी नहीं आया
    • UKSSSC Exam Postponed: कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार समेत कई परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार
    • कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद पर भड़के मीका सिंह, भाई के समर्थन में आए सामने
    • मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया हवन, नौ कन्याओं का पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद
    • देहरादून में आज धूमधाम से मनेगा दशहरा, परेड ग्राउंड में 181 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
    • महिला दरोगा को थप्पड़ मारने के आरोपी सिपाही अनिल गिरि निलंबित, छह धाराओं में मुकदमा दर्ज
    • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून, 17 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

    निर्विरोध और प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव का मिलाजुला परिणाम

    जिला योजना समिति चुनाव में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला।
    जिला पंचायत एवं नगर निगम (देहरादून)- जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी 10 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों तथा देहरादून नगर निगम की सभी 15 सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए।

    नगर पालिका एवं नगर पंचायत- विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई के संयुक्त प्रादेशिक क्षेत्र की 1 सीट पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

    प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव- नगर निगम ऋषिकेश की 2 सीटों तथा नगर पालिका परिषद मसूरी व डोईवाला की 1-1 सीट पर मतदान के पश्चात सदस्य निर्वाचित हुए।

    निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची

    नगर निगम देहरादून (15 सीटें – निर्विरोध)-रविन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह कठैत, नंदिनी शर्मा, संतोख सिंग नागपाल, वैभव अग्रवाल, सतीश कश्यप, विमल चन्द उनियाल, कपिल धर, आलोक कुमार, संजीत कुमार बंसल, पूजा नेगी, अमिता सिंह, मीनाक्षी मौर्या, प्रवीन सिंह नेगी एवं अशोक डोबरियाल।

    जिला पंचायत क्षेत्र (10 सीटें – निर्विरोध)- अमिता राज, खुशबू गुरुंग, गोविन्द सिंह, दीवान सिंह, पिंकी रोहिला, रश्मि देवी, विजयलक्ष्मी, विनिता रतूड़ी, संजय किशोर एवं हुकम चन्द्र।

    विकासनगर, सेलाकुई व हरबर्टपुर (1 सीट – निर्विरोध)-एल. शर्मा।

    ऋषिकेश, डोईवाला व मसूरी (चुनाव उपरांत निर्वाचित)-ऋषिकेश से राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं संध्या बिष्ट; डोईवाला से रियायत अली; तथा मसूरी से पवन भलवाल निर्वाचित हुए।

    जनपद के समग्र विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाएं

    समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के संतुलित विकास में जिला योजना समिति की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनसमस्याओं के निस्तारण और दूरगामी विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।

    वहीं, महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम की सभी 15 सीटों पर निर्विरोध चुनाव के लिए सदस्यों को बधाई दी और विश्वास जताया कि बिना किसी भेदभाव के पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

    प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह और जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

    October 20, 2026
    Read More

    बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, विजयदशमी पर घोषित हुई तिथि

    October 20, 2026
    Read More

    चारधाम यात्रा: 10 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 11 नवंबर को यमुनोत्री धाम में होंगे दर्शन बंद

    October 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

    October 20, 2026

    बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, विजयदशमी पर घोषित हुई तिथि

    October 20, 2026

    चारधाम यात्रा: 10 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 11 नवंबर को यमुनोत्री धाम में होंगे दर्शन बंद

    October 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?