Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ
    • ऋषिकेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर संपन्न, 379 नागरिकों ने कराया पंजीकरण
    • हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
    • मसूरी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर एमडीडीए का सर्वे तेज, होमस्टे संचालकों ने मांगी स्पष्ट नीति
    • दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की भूमिका पर मंथन
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर लोकभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, हिरासत में लिए गए
    • मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    • देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत और तीन घायल
    • उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
    • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़े दोनों
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!
    उत्तराखंड देहरादून

    भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश प्रभारी का मिला भाजपा विधानसभा विस्तारकों , प्रभारियों को मार्गदर्शन !

    देहरादून 14 अक्टूबर। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश सह प्रभारी, मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विधानसभा विस्तारकों एवं विधान सभा प्रभारियों को चुनावी रणनीतिक एवं सांगठनिक मार्गदर्शन दिया है। काशीपुर में सम्पन्न इस कार्यशाला में अलग अलग सत्रों में वक्ताओं द्धारा विभिन्न संगठनिक, राजनीतिक, रणनीतिक और चुनावी संरचना का विस्तृत प्रशिक्षण देकर उन्हें चुनावी क्षेत्रों में उतारा है।

    आगामी चुनावों के दृष्टिगत विस्तारकों एवं प्रभारियों की यह दो दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज , प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    जिसमें अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा की किस तरह में चुनाव की दृष्टि से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा की चुनाव सिर्फ जीतने का नहीं बल्कि प्रदेश में सारी विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व प्रदेश जिस तरह चौमुखी विकास कर रहा है वह रुकना नहीं चाहिए। और उसके लिए जरूरी है हमें जनता का विश्वास पुनः हासिल करना, जिसमें आप सब की बहुत अहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने सभी विधानसभा प्रभारी एवं विस्तार को को अपने-अपने क्षेत्र में जीत की शुभकामना देते हुए बूथ सशक्तिकरण के मंत्र पर काम करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की विधानसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारियों एवं विस्तारकों की बहुत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है । आप सभी को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत संगठन की कार्ययोजना पर और अधिक सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाना है । साथ ही, पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और जनता के बीच निरंतर संवाद ही हमारी संगठनात्मक कार्यपद्धति के प्रमुख आधार हैं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

    कार्यशाला में अपने संबोधन में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि जिस तरह हमारी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उसके अनुसार 2027 विधानसभा चुनाव की जीत को बेहद शानदार बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। आप सभी चुनाव के मोचन पर भेजे जाने वाले हमारे वह शुरुआती नायक हैं, जिनपर जीत को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी भी सबसे अधिक आपकी ही है। आपके नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल के प्रत्येक घर में भाजपा का संदेश पहुंचाएगा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगा।

    इस अवसर प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज प्रदेश महामन्त्री फणींद्र नाथ शर्मा द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी द्वारा निर्धारित रणनीति को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण करणीय कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में चुनावी राजनीति, संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रवार महत्वपूर्ण विषयों तथा सामाजिक समीकरणों के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं द्वारा विस्तारकों एवं प्रभारियों को उनके दायित्वों, कार्यपद्धति और संगठन की आगामी गतिविधियों के संबंध में आवश्यक बताया। साथ ही कहा कि वे किस तरह बूथ समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों को संपन्न कराएंगे। साथ ही, संगठन की आगामी तैयारियों एवं रणनीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में भी किस तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक प्रयास होगा, संगठन की बूथ स्तर तक की संरचना को सक्रिय रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना। ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं रणनीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए चुनावी हैट्रिक के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

    आज की इस कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पूर्णकालिक विस्तारक अपने-अपने निर्धारित कार्यक्षेत्रों में प्रवास के लिए निकलेंगे। जहां वे विधानसभा प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव तक वहीं रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ

    October 15, 2026
    Read More

    ऋषिकेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर संपन्न, 379 नागरिकों ने कराया पंजीकरण

    October 15, 2026
    Read More

    हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

    October 15, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ

    October 15, 2026

    ऋषिकेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर संपन्न, 379 नागरिकों ने कराया पंजीकरण

    October 15, 2026

    हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

    October 15, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?