Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान
    • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
    • बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित: महाराज
    • बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जिलों में वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
    • देहरादून से शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा ने प्रदेशभर में दिखाई संगठनात्मक सक्रियता
    • उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, कई जिलों में घरों से बाहर निकले लोग
    • हरिद्वार में चेन स्नेचर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल; साथी फरार
    • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
    • उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, सूचना विभाग ने दिए लंबित देयकों के भुगतान के आदेश
    Wednesday, October 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बागेश्वर में 5वां सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 का आयोजन

    उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), जो राज्य सरकार की वैज्ञानिक चेतना, नवाचार एवं वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली नोडल संस्था है, द्वारा 5वें सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा, जनपद बागेश्वर में किया जा रहा है। सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव यूकॉस्ट की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से उत्तराखंड के सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम राज्य के छह सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग में आयोजित किया जाता है तथा इसका समापन राज्य स्तरीय आयोजन के रूप में होता है। इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय “आपदा जोखिम प्रबंधन योजनाओं में जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन एवं शमन रणनीतियों का एकीकरण” है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समकालीन क्षेत्रों, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा एवं हाइजीन से परिचित कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में उभरती वैज्ञानिक एवं तकनीकी चुनौतियों की समझ विकसित करना तथा उन्हें नवाचार एवं वैज्ञानिक समाधानों की दिशा में प्रेरित करना है।

    महोत्सव के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इनमें वैज्ञानिक कविता (हिंदी), वैज्ञानिक कविता (अंग्रेजी), वैज्ञानिक मॉडल, वैज्ञानिक क्विज एवं वैज्ञानिक नाटक प्रमुख हैं। कार्यक्रम का आयोजन क्रमिक रूप से विकासखंड, जनपद एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है, जिससे सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, विचारों, रचनात्मकता एवं नवाचार को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह पहल छह सीमांत जनपदों के 33 विकासखंडों के विद्यालयी विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 250 बाल वैज्ञानिकों के साथ उनके एस्कॉर्ट शिक्षक, समन्वयक, विज्ञान प्रदर्शक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन पूर्व में भी सीमांत जनपदों में सफलतापूर्वक किया जाता रहा है। इसका प्रथम राज्य स्तरीय आयोजन चंपावत, द्वितीय चमोली, तृतीय पिथौरागढ़ तथा चतुर्थ आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रप्रयाग में किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए यूकॉस्ट द्वारा 5वें सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 का आयोजन जनपद बागेश्वर में किया जा रहा है। यह पहल राज्य के सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महोत्सव में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, नवाचारकर्ताओं, विज्ञान प्रदर्शकों एवं शिक्षकों की भी सहभागिता रहेगी। वे प्रतिभागी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा अपने ज्ञान, अनुभव एवं वैज्ञानिक कार्यों को साझा करेंगे। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, नवाचारों एवं उभरती तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 5वें सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 के माध्यम से यूकॉस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना तथा उत्तराखंड के सीमांत जनपदों के युवा विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा एवं हाइजीन जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक एवं नवाचारी दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

    October 7, 2026
    Read More

    बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित: महाराज

    October 7, 2026
    Read More

    बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान

    October 7, 2026

    संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

    October 7, 2026

    बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित: महाराज

    October 7, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?