चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को बताया निराधार, कांग्रेस पर तथ्यहीन राजनीति करने का आरोप
देहरादून। नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर सौरभ थपलियाल ने चुनाव आयोग के 26 सितंबर को जारी संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से दी गई स्पष्ट जानकारी के बाद विपक्ष की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों की वास्तविकता सामने आ गई है।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले छात्र संघ चुनाव के माध्यम से राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव से राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का जवाब देंगे। दिल्ली में हमारे युवा साथियों ने जवाब दे दिया है।”
थपलियाल ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों, जिसमें एसआईआर भी शामिल है, पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा गया पत्र किसी नीतिगत विषय अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, जबकि एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट को उन्होंने तथ्यों से रहित बताया।
उन्होंने फॉर्म-6 का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसे लेकर भी विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाया गया। मेयर ने दावा किया कि 27 मई 2026 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में संबंधित प्रक्रिया को कानूनी रूप से सही माना गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान थपलियाल ने राहुल गांधी द्वारा ईवीएम को ‘ब्लैक बॉक्स’ बताए जाने, चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर दिए गए पूर्व बयानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ बयान, राफेल विवाद, बालाकोट एयर स्ट्राइक और तवांग झड़प से जुड़े बयानों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान
मेयर ने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार सुनिश्चित करना है और इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरों, मजदूरों और बेघर लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम या आवेदन प्रक्रिया में छूट गए हैं, उनके घरों तक बीएलओ पहुंचकर आवश्यक फॉर्म एकत्र कर रहे हैं।
थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हार के बाद कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बेबुनियाद आरोप ल


