Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?
    • युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर
    • देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
    • बागेश्वर: दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
    • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
    • नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर हरदा ने खाई मां की सौगंध, बोले- पैसा लेना तो दूर, किसी की चाय तक नहीं पी
    • हल्द्वानी में ₹30 के केले पड़े ₹2.21 लाख में भारी! UPI भुगतान के आधे घंटे बाद खाली हो गए दो बैंक खाते
    • जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
    • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 19, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देहरादून में नवनियुक्त युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

    – 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को किया संबोधित

    – नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी के माध्यम से कौशल बढ़ाने और विकसित भारत@2047 में योगदान देने का आह्वान

    – त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    शनिवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले के 20वें संस्करण का देशभर में 45 स्थानों पर आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देहरादून में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें सरकारी सेवा में शामिल होने पर बधाई दी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया तथा नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। 20वें संस्करण के साथ ही वर्ष 2022 में शुरू की गई रोजगार मेला पहल के माध्यम से अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

    देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। आयकर विभाग, देहरादून की मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती रेणुका जैन गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने रोजगार मेले के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना चयनित अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी गर्व का क्षण है। उन्होंने सरकारी सेवा में चयनित होने वाले युवाओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

    नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए श्री अजय टम्टा ने कहा कि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के मन में अक्सर यह जिज्ञासा रहती है कि अंततः उन्हें किस विभाग में सेवा देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में सेवा से जुड़ना उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी।

    उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी से जुड़ने और निरंतर अपने कौशल को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से समर्पण और प्रभावी जनसेवा के माध्यम से विकसित भारत@2047 के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।

    देहरादून में आयोजित रोजगार मेले के दौरान कुल 249 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों के लिए किया गया है जिसमें भारतीय सर्वेक्षण विभाग में 5 अभ्यर्थी, आयकर विभाग, वित्त मंत्रालय में 121 अभ्यर्थी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 53 अभ्यर्थी, भारतीय रेल में 30 अभ्यर्थी, डाक विभाग में 20 अभ्यर्थी, प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा/नियंत्रक रक्षा लेखा में 18 अभ्यर्थी, भारतीय प्रबंधन संस्थान में 1 अभ्यर्थी, गृह मंत्रालय में 1 अभ्यर्थी नियुक्त हुए हैं।

    इस प्रकार देहरादून रोजगार मेले में कुल 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

    20वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 51,000 से अधिक युवाओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा ऐसे महत्वपूर्ण समय में सरकारी सेवा से जुड़ रहे हैं, जब देश विकसित भारत@2047 की दिशा में विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं को उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्रदान करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी पहलों के महत्व को रेखांकित किया।

    उन्होंने भारत में बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और टियर-2 एवं टियर-3 शहरों से युवाओं की उद्यमिता और नवाचार में बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से नए कौशल अर्जित करने और भारत के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभा सेतु पोर्टल जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य सिविल सेवा चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंचने वाले लेकिन चयनित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों को सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में संभावित अवसरों से जोड़ना है।

    राष्ट्रीय रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को निर्धारित समय सीमा में 10 लाख व्यक्तियों को सरकारी पदों पर भर्ती की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। पहले रोजगार मेले में देशभर के 50 स्थानों पर 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। अब 20 संस्करण पूरे होने के साथ लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

    भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड सहित निर्धारित तंत्र एवं एजेंसियों के माध्यम से की गई है। नवनियुक्त युवाओं ने रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में सेवा ग्रहण की है।

    देहरादून में आयोजित 20वां रोजगार मेला नवनियुक्त युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा और उन्हें सार्वजनिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत करने तथा राष्ट्र की विकास यात्रा में योगदान देने का अवसर प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?

    September 19, 2026
    Read More

    युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर

    September 19, 2026
    Read More

    बागेश्वर: दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

    September 19, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?

    September 19, 2026

    युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर

    September 19, 2026

    देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित

    September 19, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?