Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश
    • देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी
    • हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत
    • ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
    • सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य
    • धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
    • शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
    • देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस
    • ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ
    • उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास
    उत्तराखंड देहरादून

    तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दलित अपमान का झूठ फैलाकर, कांग्रेस देवभूमि का माहौल और छवि खराब कर रही है : भाजपा

    सत्ता की हताशा में कांग्रेस ने झूठ एवं भ्रम की सभी राजनैतिक मर्यादाएं तोड़ी: भाजपा

    कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय सामाजिक सौहार्द की चिंता करनी चाहिए : खजान दास

    देहरादून 29 अगस्त । भाजपा ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए जातीय राजनीति को ढाल बनाने का आरोप लगाया है। जो दलितों के नाम पर झूठ फैलाकर, देवभूमि का माहौल और छवि दोनों खराब कर रही है। जबकि भाजपा कभी भी जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर समाज को बांटने का कार्य नहीं करती और न ही इस प्रकार की किसी गतिविधि का समर्थन करती है। लेकिन सत्ता की हताशा में कांग्रेस ने झूठ एवं भ्रम फैलाने में सभी राजनैतिक मर्यादाएं तोड़ दी हैं।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी प्रदेश प्रवक्ता श्री खजान दास ने कहा, पार्टी का सदैव प्रयास रहा है, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और चारधाम एवं अनेक तीर्थस्थलों की पवित्र भूमि है। यहां समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को तथ्यों को नकार कर शुद्धीकरण कार्यक्रम को लेकर जनता में भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास नामक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं स्पष्ट किया है कि यह एक सामाजिक संस्था है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में बिना तथ्यों के इस कार्यक्रम को भाजपा से जोड़ना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास ने भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के पीछे किसी भी प्रकार की दलित विरोधी भावना नहीं थी। संस्था के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में लगाए गए कथित इस्लामिक नारों और कथित हिंदू विरोधी तत्वों की मौजूदगी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

    उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस धार्मिक एवं सामाजिक घटनाओं पर झूठ फैलाकर राजनीतिक विवाद का रूप दे रही है। कांग्रेस को ऐसी राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश में भाईचारे, शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस की निगाहें दलित मुद्दे पर हैं, लेकिन उसका निशाना कथित मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति को बचाना है। रामलीला मंच से जुड़े विवाद में कथित तौर पर लगाए गए “अल्लाह-हू-अकबर” के नारों को लेकर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब अपने राजनीतिक असहज सवालों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस सनातन समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपनी चुप्पी का जवाब दे क्योंकि कांग्रेस दूसरों को दलित विरोधी बताने से पहले अपने इतिहास को देखे। ऐसी ही घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1952-54 के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की चुनावी हार को लेकर कांग्रेस के पास क्या जवाब है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं दिया गया। बाद में वर्ष 1990 में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे, जबकि कांग्रेस शासनकाल में अपने कई नेताओं को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

    उन्होंने कहा कि आज डॉ. आंबेडकर जी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस को अपने अतीत का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस का दलित प्रेम केवल सियासी बयानबाजी तक सीमित है। दलित सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए।

    उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस के दलित विरोधी इतिहास का एक पन्ना खोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जो स्वयं दलित समाज से आते हैं, जब कांग्रेस छोड़कर गए थे, तब कथित रूप से उनकी तस्वीर को जमीन पर पटककर कांग्रेस भवन से बाहर फेंके जाने का व्यवहार किया गया था। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस के दलित सम्मान के दावों पर सवाल खड़े करती है।

    खजानदास ने रुद्रपुर में मौलाना की कथित धमकी को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप क्यों है? कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी गंभीर घटना पर उसके नेता खुलकर विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं।

    उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस की राजनीति वोट बैंक के दबाव में इतनी मजबूर है कि वह धमकी और भय की राजनीति के खिलाफ भी बोलने से बच रही है? कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह धमकी और भय की राजनीति के खिलाफ है या नहीं।

    पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा, डाक्टर सुमेर चंद रवि, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

    August 30, 2026
    Read More

    देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी

    August 30, 2026
    Read More

    हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

    August 30, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

    August 30, 2026

    देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी

    August 30, 2026

    हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

    August 30, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?