Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश
    • देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी
    • हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत
    • ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
    • सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य
    • धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
    • शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
    • देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस
    • ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ
    • उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी का वांछित आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार
    उत्तराखंड देहरादून

    ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी का वांछित आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर WhatsApp पर किया था संपर्क, एडवांस पेमेंट के नाम पर विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराई करोड़ों की रकम

    देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने करीब ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चन्द्र कांत मिश्रा, निवासी ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एक कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर कंपनी के जनरल मैनेजर से WhatsApp के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट और अन्य आवश्यक भुगतानों के नाम पर जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई।

    जांच के दौरान सामने आया कि इसी क्रम में Shyam Trading Company के बैंक खाते में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। फर्जी पहचान और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने कंपनी से लगभग ₹3.20 करोड़ की ठगी की।

    तकनीकी विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने साइबर क्राइम पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ मैनुअल इनपुट विकसित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

    टीम ने लगातार तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया और महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद कोलकाता पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

    दो मोबाइल, चार सिम और लैपटॉप बरामद

    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने:

    • 02 मोबाइल फोन
    • 04 सिम कार्ड
    • 01 HP कंपनी का लैपटॉप

    बरामद किया है।

    प्रारंभिक जांच में आरोपी के लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं से संबंधित एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रतियां तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

    बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी से ठगी में उसकी भूमिका, रकम के लेन-देन और उसके अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

    तीन आरोपियों के खिलाफ पहले ही दाखिल हो चुका है आरोप-पत्र

    पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप-पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

    अब गिरफ्तार किए गए चन्द्र कांत मिश्रा से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी में शामिल अन्य व्यक्तियों और पूरे साइबर अपराध नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

    साइबर टीम

    इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास भारद्वाज, अ0उ0नि0 सुरेश कुमार और हे0कानि0 शादाब अली शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

    August 30, 2026
    Read More

    देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी

    August 30, 2026
    Read More

    हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

    August 30, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

    August 30, 2026

    देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी

    August 30, 2026

    हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

    August 30, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?